गणपति विसर्जन पर जमकर नाचीं शिल्पा शेट्टी, पति राजकुंद्रा ने भी दिया साथ

    गणपति विसर्जन पर जमकर नाचीं शिल्पा शेट्टी, पति राजकुंद्रा ने भी दिया साथ

    गणपति विसर्जन पर जमकर नाचीं शिल्पा शेट्टी, पति राजकुंद्रा ने भी दिया साथ

    तमाम बॉलीवुड सितारों की तरह शिल्पा शेट्टी भी इस बार गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आई थीं। अब धीरे धीरे बप्पा को विदा करना भी शुरू कर दिया गया है। पहले सलमान की बहन अर्पिता ने बप्पा को अलविदा किया, जहां सलमान जमकर नाचे। वहीं उसके बाद शिल्पा शेट्टी का वीडियो भी सामने आया है। शिल्पा ने भी बप्पा को अलविदा कर दिया है। इस मौके पर उनके पति राजकुंद्रा भी थे। गणपति को विदा करते वक्त शिल्पा खूब नाचीं। ढोल नगाड़ों पर शिल्पा के साथ राजकुंद्रा भी जमकर नाचे। इस दौरान रिमझिम बारिश भी हो रही थी। राज और शिल्पा के अलावा शिल्पा के बेटे विवान और बहन शिल्पा शेट्टी भी मौजूद थीं।

    शिल्पा के गणपति की बात की जाए तो उनके ये गणपति ईको-फ्रेंडली थे। पिछले कुछ सालों से जल प्रदूषण रोकने के लिए शिल्पा ईको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति का ही इस्तेमाल करती हैं। शिल्पा जब बप्पा को अपने घर लेकर आई थीं तब भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी। पूरा परिवार उस दिन पीले रंग के कपड़ो में नजर आया था।

    2 सितंबर को गणेश चतुर्थी थी। इस दिन लोग बप्पा को अपने घर लेकर आए थे। ये त्योहार 10 दिन तक चलता है। अब धीरे धीरे बप्पा को विदा किया जाएगा। कुछ लोग 2 दिन में तो कुछ पूरे 10 दिन बाद बप्पा को विदा करते हैं। सितारों ने भी बप्पा की विदाई शुरू कर दी है। देखना होगा कि अब कौन सा स्टार गणपति विसर्जन करता है।