अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय ने एक दूसरे को लगाया गले, ऐश्वर्या को लेकर हो चुका है पंगा!

    अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय ने एक दूसरे को लगाया गले

    अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय ने एक दूसरे को लगाया गले, ऐश्वर्या को लेकर हो चुका है पंगा!

    अभिषेक बच्चन और विवेक ओबेरॉय का एक कनेक्शन शायद ही किसी को ना पता हो। ऐसे में अगर ये दोनों कहीं एक साथ दिख जाएं तो खबर तो बनती है। और अगर एक दूसरे को हग ही कर लें तब तो कमाल ही हो जाए, और ये कमाल कल हुआ! जी हाँ, कल शाम अभिषेक और विवेक दोनों एक इवेंट पर मौजूद थे और जब वहां इन्होंने एक दूसरे को हग किया, तब तो लोग हैरान ही रह गए। 

    यहां देखिए अभिषेक और विवेक के गले लगने का विडियो:

    आपको बता दें कि रविवार को सहारा इंडिया ने हाल ही में वर्ल्ड चैंपियन बनीं पीवी सिंधु के सम्मान में एक इवेंट रखा था जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियाँ मौजूद थीं। अभिषेक और विवेक के हग करने वाला कमाल यहीं पर हुआ। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय के साथ विवेक ओबेरॉय का रिलेशनशिप काफी समय तक रहा था। ऐश्वर्या के साथ ब्रेकअप और अभिषेक से ऐश्वर्या की शादी के बाद मामला थोड़ा उलझ गया।

    इतना ही नहीं अभी कुछ समय पहले विवेक ने अभिषेक के साथ अपने इस ‘एक्स फैक्टर’ को लेकर ट्विटर पर एक मीम भी शेयर किया था और लोगों ने इसपर ऐतराज़ जताया था। हालांकि बच्चन परिवार से किसी ने भी इसपर कोई रियेक्ट नहीं किया था।