नच बलिए 9: कुंडली भाग्य एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या और आलम मक्कड़ ने की सगाई!

    नच बलिए 9: कुंडली भाग्य एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या और आलम मक्कड़ ने की सगाई!

    नच बलिए 9: कुंडली भाग्य एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या और आलम मक्कड़ ने की सगाई!

    नच बलिए 9 शुरू से ही सुर्खियों में बना हुआ है। इसमें एक्स कपल्स और अभी के कपल्स को साथ लाया गया। लड़ाई झगड़ा तो इसमें दिखाया ही जा चुका है। अब इस रियेलिटी शो में प्यार की लहर चल पड़ी है। इस सीजन में कुंडली भाग्य एक्ट्रेस श्रद्धा आर्य और आलम मक्कड़ ने सेट पर सगाई कर ली है। इस हफ्ते ऑडियंस को ये तड़के भरा एपिसोड देखने को मिलेगा।

    वैसे ये पहली बार नहीं है जब नच बलिए पर ऐसा कुछ हो रहा है। रवि दुबे-सरगुन मेहता, दीपिका कक्कड़-शोएब अब्राहिम, आशका गोराड़िया- ब्रेंट गोबल जैसे सितारे नच बलिए के सेट पर एक दूसरे के साथ सगाई या प्रोपोज कर चुके हैं। शो के बाद इन जोड़ियों ने शादी भी की। इसलिए पूरी उम्मीद है कि श्रद्धा और आलम भी शो के बाद शादी कर लेंगे। दोनों ने इस बात का ऐलान भी कर दिया है।

    शो की शुरुआत में ही श्रद्धा ने आलम को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया था। इसके बाद से दोनों के रिश्ते शो पर मजबूत होते गए और अब दोनों ने सगाई कर ली। श्रद्धा एक एक्ट्रेस हैं। वो कुंडली भाग्य जैसे सीरीयल के लिए जानी जाती हैं वहीं आलम एक बिजनेसमैन हैं। वैसे पिछले हफ्ते शो पर अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी डांस परफॉर्मेंस के बाद दोबारा शादी करते नजर आए थे।

    आपको बता दें कि श्रद्धा की पहले भी सगाई कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2015 में एनआरआई लड़के से सगाई की थी। लेकिन ये रिश्ता दोनों की दिक्कतों के चल नहीं पाया। उन्होंने राजीव खंडेलवाल के चैट शो जज्बात में बताया था, ''मेरी सगाई अरेंज रिश्ते के जरिए एक लड़के से हुई थी। लेकिन सबकुछ ठीक नहीं रह पाया। जैसे जैसे समय बीता हमारा रिश्ता आगे बढ़ा और उस रिश्ते में दिक्कतें आने लगीं।''