बड़ी खबर: रणबीर के जन्मदिन में पहुंचा बॉलीवुड, संजय दत्त की बेटी त्रिशाला फिर छाई खबरों में !

    बड़ी खबर: रणबीर के जन्मदिन में पहुंचा बॉलीवुड !

    बड़ी खबर: रणबीर के जन्मदिन में पहुंचा बॉलीवुड, संजय दत्त की बेटी त्रिशाला फिर छाई खबरों में !

    आज फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी बड़ा दिन है। रणबीर कपूर, लता मंगेशकर, मौनी रॉय के जन्मदिन के अलावा फिल्म और टीवी जगत से जुड़ी कई बड़ी खबरे हैं। आज संजय दत्त की बेटी त्रिशाला से लेकर टीवी की दयाबेन ख़बरों में बनी हुई हैं। तो आपसे अगर कुछ छूट गई है तो आज की ये 5 बड़ी खबरे पढ़िए।

    आज की 5 बड़ी खबर-

    दयाबेन की वापसी-

    बड़ी खबर: रणबीर के जन्मदिन में पहुंचा बॉलीवुड, संजय दत्त की बेटी त्रिशाला फिर छाई खबरों में !

    सब टीवी के शो तारक मेहता के उल्टा चश्मा से 2 साल से गायब चल रही दयाबेन उर्फ़ दिशा वकानी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शो के मेकर्स के मुताबिक दिशा जल्द शो पर नज़र आने वाली हैं।

    लुका छुपी 2

    बड़ी खबर: रणबीर के जन्मदिन में पहुंचा बॉलीवुड, संजय दत्त की बेटी त्रिशाला फिर छाई खबरों में !

    इस साल रिलीज़ हुई कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर लुका छुपी के सक्सेस के बाद अब मेकर्स इस फिल्म का सीक्वल बनाने का प्लान कर रहे हैं। फिल्म में लीड कास्ट के अलावा सपोर्टिंग रोल में थोड़ा फेरबदल हो सकता है।

    रणबीर कपूर का बर्थडे

    बड़ी खबर: रणबीर के जन्मदिन में पहुंचा बॉलीवुड, संजय दत्त की बेटी त्रिशाला फिर छाई खबरों में !

    बीती रात रणबीर ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर आधा बॉलीवुड उनके घर नज़र आया। रणबीर के जन्मदिन में शामिल होने वाले लोगों की लिस्ट में दीपिका पादुकोण, आमिर खान, शाहरुख़ खान, आलिया भट्ट जैसे स्टार्स थे। इसके अलावा आलिया और रणबीर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

    लाल कप्तान का ट्रेलर

    बड़ी खबर: रणबीर के जन्मदिन में पहुंचा बॉलीवुड, संजय दत्त की बेटी त्रिशाला फिर छाई खबरों में !

    आज सैफ अली खान की फिल्म लाल कप्तान का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। इस ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा, ज़ोया हुसैन और दीपक डोबरियाल जैसे कलाकारों के करैक्टर का खुलासा हुआ। 1750 के दशक पर बनी ये फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है।

    पापा संजय दत्त को लेकर बोली बेटी त्रिशाला

    बड़ी खबर: रणबीर के जन्मदिन में पहुंचा बॉलीवुड, संजय दत्त की बेटी त्रिशाला फिर छाई खबरों में !

    संजय दत्त की बेटी त्रिशाला से इन्स्टाग्राम पर पापा संजय दत्त से बिगड़े रिश्तों के बारे में पूछा गया था। इस सवाल का जवाब देते हुए त्रिशाला ने इन सभी खबरों को सिर्फ अफ़वाह बताया। इसके बाद से त्रिशाला ट्रेंड कर रही हैं।