मास्क पहनने पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, ट्रोलर्स ने कहा सिगरेट क्यों नहीं छोड़ देतीं

    मास्क पहनने पर ट्रोल हुईं प्रियंका, ट्रोलर्स ने कहा सिगरेट क्यों नहीं छोड़ देतीं

    मास्क पहनने पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, ट्रोलर्स ने कहा सिगरेट क्यों नहीं छोड़ देतीं

    प्रियंका चोपड़ा इन दिनों दिल्ली में हैं। वो राजकुमार राव के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। लेकिन दिल्ली में खतरनाक स्तर तक पहुंचे प्रदूषण के चलते उनको मास्क पहनना पड़ रहा है। इसकी एक फोटो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण के दिल्ली में क्या बुरा हाल है। साथ ही उन्होंने एयर प्यूरीफायर और मास्क उपलब्ध कराने के लिए टीम का धन्यवाद भी किया।

    प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लोगों से प्रदूषण से बचकर रहने के लिए कहा और उन लोगों के लिए दुआएं करने को कहीं जिनको सड़कों पर अपनी जीवन बितना पड़ता है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा की ये पोस्ट बहुत से लोगों के पसंद नहीं आई। कुछ लोगों ने तो प्रियंका का इस बात के लिए सपोर्टकिया लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

    लोगों ने उन्हें उनकी सिगरेट की आदत और प्रदूषण की तुलना करके ट्रोल किया। किसी ने उन्हें कहा कि आप तो ससुराल ही चले जाओ तो किसी ने तुम सिगरेट पीती हो तो ऐसी पोस्ट रहने ही दो।

    कुछ टाइम पहले प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वो अपने पति निक जोनस के साथ मियामी पर छुट्टियों के लिए गई थीं। वहां वह निक के साथ सिगरेट पी रही थीं। ये फोटो काफी वायरल हुई थी और उन्हें ट्रोल भी किया गया था। यहां तक कि ये भी बताया जाता है कि प्रियंका को 5 साल की उम्र में अस्थमा की भी परेशानी थी। लोग इसलिए उन्हें और ट्रोल कर रहे हैं।