काम्या पंजाबी ने शेयर किया अपनी शादी का कार्ड, इस दिन लेंगी फेरे

    काम्या पंजाबी ने शेयर किया अपनी शादी का कार्ड,

    काम्या पंजाबी ने शेयर किया अपनी शादी का कार्ड, इस दिन लेंगी फेरे

    टीवी सीरियल ‘शक्ति: अस्तित्व के एहसास की’ में नज़र आई काम्या पंजाबी जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस बात की जानकारी खुद काम्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी का कार्ड शेयर कर दी। काम्या ने अपने ट्विटर पर शादी के कार्ड का एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। इस छोटे से क्लिप में शादी का कार्ड साफ़ नज़र आ रहा है जिसपर काम्या और उनके होने वाले पति शालाभ का नाम लिखा हुआ है। ये शादी 10 फ़रवरी को होगी।

    काम्या और शालाभ पिछले एक साल से साथ हैं। काम्या ने इस एक साल को जिंदगी भर का साथ बनाने का फैसला कुछ महीनों पहले ही कर लिया था। काम्या ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शालाभ के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपनी शादी की बात कही थी।

    बता दें, काम्या पंजाबी ने 2003 में बंटी नेगी से शादी की थी। दोनों की एक प्यारी बेटी भी है। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला और 2013 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद काम्या का नाम करण पटेल से भी जुड़ा लेकिन 2015 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब काम्या बिजनेसमैन शालाभ से शादी करने के लिए तैयार हैं।