श्रद्धा कपूर कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा के साथ स्कूटर पर घूमती आई नज़र, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

    श्रद्धा कपूर कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा के साथ स्कूटर पर घूमती आई नज़र

    श्रद्धा कपूर कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा के साथ स्कूटर पर घूमती आई नज़र, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

    श्रद्धा कपूर और फोटोग्राफ़र रोहन श्रेष्ठा का नाम कई बार साथ में आया है। खबरें हैं कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन बहुत ही कम दोनों को साथ में देखा गया है। लेकिन अब कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिससे दोनों के अफेयर की खबर थोड़ी और पक्की जरुर हो सकती  है। श्रद्धा अपनी कथित बॉयफ्रेंड रोहन के साथ स्कूटर पर सैर कर रही हैं। श्रद्धा को मंगलवार शाम रोहन के साथ मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। दोनों स्कूटर पर मास्क लगाये हुए घूम रहे थे। 

    इस मौके पर श्रद्धा ने ब्लैक पेंट्स और टी-शर्ट में नज़र आई। उन्होंने कैप भी पहना हुआ था। वहीं रोहन ने वाइट टी-शर्ट पहनी हुई थी। दोनों स्कूटर पर नज़र आये।

    श्रद्धा या रोहन दोनों में से किसी ने अपने रिलेशनशिप पर कभी कोई कमेंट नहीं किया। हालांकि। श्रद्धा ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वो अपने करियर को लेकर काफी बिजी हैं। उनके पास मूवीज के अलावा कुछ और सोचने का वक़्त नहीं है। पिछले साल श्रद्धा की शादी की खबर भी उड़ी थी जिसे उनके पिता शक्ति कपूर ने अफवाह बताया था। उन्होंने कहा था श्रद्धा का अगले 4-5 साल किसी से भी शादी कोई प्लान नहीं है। फिहाल वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं। अब इससे तो साफ़ है कि श्रद्धा फ़िलहाल शादी के मूड में नहीं है।

    बता दें, श्रद्धा की पिछली दोनों ही फ़िल्में साहो और स्ट्रीट डांसर 2 ऑडियंस को इम्प्रेस करने में फेल रही हैं। खबरें हैं कि फ़िलहाल वो रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की अगली फिल्म में काम कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास स्त्री 2 भी है।