सुशांत ने इनवेस्टमेंट में बहन प्रियंका को बनाया था नॉमिनी, मई 2020 की चैट से हुआ खुलासा!

    सुशांत ने इनवेस्टमेंट में बहन प्रियंका को बनाया था नॉमिनी

    सुशांत ने इनवेस्टमेंट में बहन प्रियंका को बनाया था नॉमिनी, मई 2020 की चैट से हुआ खुलासा!

    सुशांत सिंह राजपूत केस में, उनकी बहन प्रियंका से जुड़ा एक नया एंगल निकल कर आ रहा है। सुशांत की एक बैंक रिप्रेजेंटेटिव के साथ व्हाट्सएप्प चैट्स सामने आई हैं, जिसमें सुशांत इस बैंक में इनवेस्टमेंट करने की बात कर रहे हैं। इंडिया टुडे के हाथ लगी इन व्हाट्सएप्प चैट्स में, सुशांत इस इनवेस्टमेंट में अपनी बहन प्रियंका को नॉमिनी बनाने की बात कर रहे हैं और इसके लिए उन्होने प्रियंका की डिटेल्स भी बैंक रिप्रेजेंटेटिव को भेजी हैं। सुशांत की ये चैट मई 2020 यानी उनके निधन से बस एक महीने पहले की है।

    आपको बता दें की हाल ही में सुशांत और प्रियंका की एक चैट सामने आई थी, जिसमें प्रियंका उन्हें एक एंटी-एंग्ज़ायटी दवाई लेने की सलाह डीडी रही थीं। सुशांत ने जब उन्हें कहा कि ये दावा बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के नहीं मिलेगी, तो प्रियंका ने उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन भी उन्हें भेजा। सुशांत और प्रियंका के बीच की ये चैट 8 जून की है, यानी उस दिन की जेबी रिया ने सुशांत का घर छोड़ा था। इन चैट्स के सामने आने के बाद रिया के वकील ने सुशांत के परिवार के खिलाफ कानूनी एक्शन लेने की तरफ इशारा किया, क्योंकि सुशांत के परिवार के लोग शुरू से ये कहते आ रहे हैं कि उन्हें सुशांत की मेंटल हेल्थ की कोई जानकारी नहीं थी।