टीवी कपल अनीता हसनन्दानी और रोहित रेड्डी बने पेरेंट्स, घर में आया बेबी बॉय!

    टीवी कपल अनीता हसनन्दानी और रोहित रेड्डी बने पेरेंट्स

    टीवी कपल अनीता हसनन्दानी और रोहित रेड्डी बने पेरेंट्स, घर में आया बेबी बॉय!

    जैसे-जैसे सेलेब्रिटीज़ एक के बाद एक लॉकडाउन बेबीज का वैल्कम कर रहे हैं, ये अपने अप में एक फिनोमीना होता जा रहा है। जहां करीना कपूर जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं, वहीं पिछले ही हफ्ते नकुल मेहता जानकी पारीख भी पेरेंट्स बन गए। और अब पॉपुलर टीवी कपल अनीता हसनन्दानी और रोहित रेड्डी भी मम्मी-डैडी बन गए हैं, और उनके घर मे एक बेबी बॉय का आगमन हुआ है! रोहित ने सोशल मीडिया पर अपने पहले बच्चे के होने की खुशखबरी अनाउंस की। बेबी की डिलिवरी से कुछ देर पहले से, अनीता और अपनी फोटो शेयर करते हुए रोहित ने लिखा ‘ओह बॉय’! यहाँ देखिए रोहित की खूबसूरत पोस्ट:

    रोहित की पोस्ट पर इंडस्ट्री से उनके दोस्तों ने बधाई संदेशों की भरमार कर दी। हिना खान, एकता कपूर, नेहा धूपिया, अंकिता भार्गव, नकुल मेहता, निधि डोगरा और सुरभि ज्योति जैसे सेलेब्स ने अनीता और रोहित कोपैरेंट्स बनने की खूब सारी बधाई दीं। अनीता का बेबी शावर एक महीने पहले हुआ था, जिसमें इंडस्ट्री से उनके कई करीबी दोस्त पहुंचे थे। उनके बेबी शावर की गेस्ट लिस्ट मे एकता कपूर, करिश्मा तन्ना, क्रिस्टल डी’सूज़ा और सनाया ईरानी जैसे सेलेब्स मौजूद थे। रोहित और अनीता सात सालों से शादीशुदा हैं और उन्होने अपनी सातवीं एनिवर्सरी से पहले ही अनाउंस किया था कि वो पेरेंट्स बनने वाले हैं।