निक्की तंबोली को हुआ कोरोना, फैंस से की मास्क पहनने की अपील

    निक्की तंबोली को हुआ कोरोना, फैंस से की मास्क पहनने की अपील

    निक्की तंबोली को हुआ कोरोना, फैंस से की मास्क पहनने की अपील

    बिग बॉस 14 में अपना नाम बनाने के बाद निक्की तंबोली तमाम जगहों पर स्पॉट हुईं। वो अपने बिग बॉस के साथियों के साथ ही कई बार नजर आईं। उनकी सोशल मीडिया फोलोइंग भी काफी बढ़ती जा रही है। इस बीच उनके फैंस को दुखी करने वाली खबर आई है।

    निक्की तंबोली ने खुद सोशल मीडिया पर खुद को कोरोना होने की खबर दी। उन्होंने कहा, ''मुझे आज सुबह कोरोना हो गया। मैं खुद को क्वारंटाइन कर लिया और हर जरूरी एहतियात बरत रही हूं और डॉक्टर की सलाह पर दवाई ले रही हूं। मैं जिन लोगों के कॉन्टेक्ट में थी उनसे गुजारिश है कि वो भी अपना टेस्ट करा लें। मैं आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए हमेशा आभारी रहूंगी। प्लीज सेफ रहिए, हमेशा मास्क पहनिए, अपने हाथ बराबर धोइए और सोशल डिस्टेंस बनाकर रखिए।''

    निक्की तंबोली के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके कुछ फिल्में साइन करने की खबर आई थी। इसके अलावा उन्होंने वीजे एंडी से हुए इंटरव्यू में कहा कि वो एक रियेलिटी शो में हिस्सा लेंगी। उनकी हिंट के हिसाब से लग रहा है कि वो खतरों के खिलाड़ी 11 में हिस्सा ले सकती हैं।