वरुण धवन मना रहे हैं 34वां बर्थडे; अर्जुन कपूर, माधुरी दीक्षित ने 'जुहू के शर्टलेस अजूबे' को किया विश!

    वरुण धवन मना रहे हैं 34वां बर्थडे

    वरुण धवन मना रहे हैं 34वां बर्थडे; अर्जुन कपूर, माधुरी दीक्षित ने 'जुहू के शर्टलेस अजूबे' को किया विश!

    बॉलीवुड स्टार वरुण धवन शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं और उनके इस स्पेशल दिन पर बॉलीवुड के उनके साथियों अर्जुन कपूर, रितेश देशमुख, माधुरी दीक्षित समेत कईयों ने बड़े प्रेम के साथ बर्थडे विश किया और उनका दिन और भी स्पेशल बना दिया। अर्जुन ने तो वरुण के लिए ऐसी विश शेयर की की ये इन्टरनेट पर वायरल हो गई। अर्जुन ने वरुण की तुलना, कार्टून कैरेक्टर मोगली से करते हुए एक वीडियो शेयर किया जिसमें वरुण के अलग-अलग शर्टलेस अवतार हैं।

    इस वीडियो के बैकग्राउंड में मोगली का टाइटल ट्रैक ‘जंगल जंगल बात चली है’ बज रहा है। पोस्ट के कैप्शन में वरुण ने लिखा, ‘जुहू के शर्टलेस अजूबे को हैप्पी बर्थडे!’ बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने वरुण को विश करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे वरुण धवन, आपका आने वाला साल, आप जितना ही चार्मिंग हो। ढेर सारा प्यार’।

    वरुण धवन मना रहे हैं 34वां बर्थडे; अर्जुन कपूर, माधुरी दीक्षित ने 'जुहू के शर्टलेस अजूबे' को किया विश!

    अनुष्का शर्मा ने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी पर वरुण को बर्थडे विश करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे वीडी! आपके लिए एक सुरक्षित और खुशहाल साल की कामनाएं’। टाइगर श्रॉफ ने भी वरुण के साथ अपनी फोटो इन्स्टा स्टोरी पर शेयर की।

    वरुण धवन मना रहे हैं 34वां बर्थडे; अर्जुन कपूर, माधुरी दीक्षित ने 'जुहू के शर्टलेस अजूबे' को किया विश!

    रितेश देशमुख ने वरुण की एक पोर्ट्रेट शेयर करते हुए उन्हें विश किया। काम की बात करें तो वरुण की आखिरी रिलीज़ ‘कुली नं 1’ थी। उन्होंने हाल ही में कृति सेनन के साथ अरुणाचल प्रदेश में फिल्म ‘भेड़िया’ का शूट ख़त्म किया है।