माँ बनने वाली हैं एक्ट्रेस चारू आसोपा, बताया कैसा था होने वाली बुआ सुष्मिता सेन का रिएक्शन

    माँ बनने वाली हैं चारू आसोपा, ऐसा था होने वाली बुआ सुष्मिता सेन का रिएक्शन

    माँ बनने वाली हैं एक्ट्रेस चारू आसोपा, बताया कैसा था होने वाली बुआ सुष्मिता सेन का रिएक्शन

    सुष्मिता सेन की भाभी और एक्ट्रेस चारू आसोपा माँ बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर ये गुड न्यूज़ अपने फैंस के साथ शेयर की। राजीव सेन और चारू इस नन्हे मेहमान को लेकर बहुत खुश हैं।

    चारू ने इस बारे में टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात की- एक्ट्रेस ने बताया कि वो और राजीव लंबे समय से बेबी प्लान कर रहे थे। लेकिन कुछ भी उनकी प्लानिंग के हिसाब से नहीं हुआ। जब उन्होंने उम्मीदें छोड़ दी थी तब उन्हें ये सरप्राइज मिला। चारू को अपने चौथे हफ्ते में पता चला कि उन्हें टेस्ट करवा लेना चाहिए। उनका पहला टेस्ट नेगेटिव आया। लेकिन दूसरे टेस्ट से साफ़ हो गया कि वो माँ बनने वाली हैं। बाद में राजीव और चारू ने फैमिली को वीडियो कॉल कर ये खुशखबरी दी।

    चारू ने आगे होने वाली बुआ सुष्मिता सेन के रिएक्शन के बारे में भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा –सुष्मिता दीदी बहुत एक्साइटेड हैं। वह मुझे वॉयस नोट्स भेजती रहती है और जो संदेश वह भेजती है वह सुनने में अद्भुत होता है। वह बहुत खुश है और बस बच्चे का इंतजार कर रही है। परिवार में सब कितने उत्साहित हैं, कितने खुश हैं। राजीव हो, मेरी सास हो, सुष्मिता दीदी हो या मेरी साइड वाली फैमिली। लंबे समय के बाद परिवार में एक नया बच्चा आने वाला है। तो सभी बहुत खुश हैं। जब से मैंने प्रेग्नेंसी अनाउंस की है, तब से मुझे सभी से बधाई संदेश मिल रहे हैं।

    चारू इस वक़्त अपने परिवार के साथ बीकानेर में रह रही हैं। इस बारे में उन्होंने बताया कि उनकी सास उनके साथ मुंबई में नहीं रह सकती है। ऐसे में वो बीकानेर अपने पेरेंट्स के पास आ गई हैं। यहां उनका ख्याल रखने के लिए उनकी माँ और बहन हैं। और उनके मुताबिक इस वक़्त मुंबई की हालत भी ठीक नहीं है। चारू ने ये भी बताया कि वो अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में हैं और नवंबर में बच्चे को जन्म देंगी।

    बता दें, 7 जून 2019 को दोनों ने हिन्दू और क्रिस्चियन रीतिरिवाजों से गोवा में शादी की थी। लेकिन शादी के एक साल के अंदर ही दोनों के रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई। दोनों ने एक दूसरे से सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया था। चारू ने अपना सरनेम हटा लिया था और राजीव ने शादी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी थी। लेकिन अच्छी खबर ये है कि दोनों के बीच अब सब ठीक है। और अब दोनों अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं।