बिग बॉस 15 में नजर आएंगे दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया?

    बिग बॉस 15 में नजर आएंगे दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया?

    बिग बॉस 15 में नजर आएंगे दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया?

    बिग बॉस के हर सीजन के लिए पहले से ही बज बना रहता है। बिग बॉस 14 में रुबिना दिलैक ने बाजी मारी थी और ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब अगले सीजन की अपडेट्स आना शुरू हो गई हैं। बिग बॉस के लिए कंटेस्टेंट्स की तालाश शुरू हो चुकी है। 15वां सीजन इस साल अक्टूबर से टीवी पर दिखाया जाएगा।

    नए अपडेट के मुताबिक मेकर्स ने टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया को अप्रोच किया है। इस बार शो में कपल और एक्स कपल की थीम होने वाली है, इसलिए मेकर्स ने इस कपल को अप्रोच किया है।

    स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''मेकर्स इस बार कपल्स और एक्स कपल्स को लेने वाले हैं ताकि विवादित शो में और ड्रामा एड किया जा सके, कॉमनर्स भी जोड़ी में नजर आएंगे। टीवी और रियेलिटी शोज की कुछ फेमस जोड़ी को अप्रोच किया गया है जिसमें से दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया हैं। हालांकि कपल ने शो साइन नहीं किया है लेकिन उन्होंने इसमें अपनी रुचि दिखाई है।''

    सोर्स ने आगे बताया, "दिव्यांका त्रिपाठी अभी केप टाउन में दूसरे रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 के लिए लेकिन सेम चैनल के लिए शूटिंग कर रही हैं। और उनके आने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी हो पाएगी?''

    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया दोनों ने साल 2016 में शादी की थी। दोनों साल 2017 में आए डांस रियेलिटी शो नच बलिए 8 के विनर भी रह चुके हैं।