रणवीर सिंह के नए लुक से फैन्स में हैरानी और शॉक का माहौल, इन्टरनेट पर मीम्स की बाढ़! ये रहे बेस्ट मीम...

    रणवीर सिंह के नए लुक से फैन्स में हैरानी और शॉक का माहौल

    रणवीर सिंह के नए लुक से फैन्स में हैरानी और शॉक का माहौल, इन्टरनेट पर मीम्स की बाढ़! ये रहे बेस्ट मीम...

    रणवीर सिंह, जिन्हें अपने एक से एक अतरंगी और अनोखे लुक्स के लिए जाना जाता है, अपनी वाली करने पर आ गए हैं! मतलब, रणवीर ने इन्स्टाग्राम पर एक बेहद नए लुक में अपनी फ़ोटोज़ शेयर कर दी हैं। इस लुक में रणवीर के बाल अच्छे-खासे लम्बे हैं, उन्होंने चमकीला ब्लू ट्रैक सूट पहना है और साथ में इतनी ज्यूलरी कैरी की है कि बप्पी लाहिरी अपने सुनार को बन्दूक लेकर दौड़ाते देखे गए हैं।

    नए लुक की तस्वीरों में से एक में रणवीर ने एक बड़ी लाल हैट और एक ब्राउन कोट भी पहना है। बोलने से क्या ही समझ आता है, ये लीजिए, खुद देखिए:

    रणवीर के बेस्ट फ्रेंड अर्जुन कपूर ने उनके इस लुक को हॉलीवुड स्टार जेरेड लीटो से तुलना करते हुए लिखा, “वीर लीटो’। तो वहीं हिमेश रेशमिया ने इस लुक को ‘ऐतिहासिक’ बताया। अब जैसा कि आप समझ ही सकते हैं, रणवीर के इस फैशन बम के फटने के बाद इन्टरनेट की जनता में भगदड़ मच गई है और चारों तरफ मीम्स की चीथड़े फैले पड़े हैं। इसमें से हमने भी आपके लिए क्रिएटिविटी के कुछ शानदार नमूने निकाले हैं। नोश फ़रमाइए...