खतरों के खिलाड़ी 11 प्रोमो: टास्क न करने पर निक्की पर बरसे दिव्यांका, श्वेता और वरुण

    खतरों के खिलाड़ी 11 प्रोमो: निक्की पर बरसे दिव्यांका, श्वेता और वरुण

    खतरों के खिलाड़ी 11 प्रोमो: टास्क न करने पर निक्की पर बरसे दिव्यांका, श्वेता और वरुण

    निक्की तंबोली जो कि बिग बॉस 14 में एक दमदार कंटेस्टेंट मानी जाती थीं, वो खतरों के खिलाड़ी 11 में पहले ही हफ्ते बाहर हो गई थीं क्योंकि उन्होंने एक के बाद एक तीन टास्क पूरे नहीं किए थे। हालांकि रोहित शेट्टी के शो में उनकी एक बार फिर वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री हुई। खतरों के खिलाड़ी 11 में वो अब भी पर परफोर्म नहीं कर पा रही हैं।

    निक्की तंबोली को अब सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया गया क्योंकि उन्होंने टास्क में अभिनव शुक्ला का साथ नहीं दिया था लेकिन अब उनके आपस के कंटेस्टेंट्स भी उन पर बरसने लगे हैं। चैनल ने एक नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी और वरुण सूद उन पर बरस रहे हैं। निक्की अपने बचाव में कहती हैं कि वो पैनिक मोड में चली गईं थीं। लेकिन सूद कहते हैं कि ये हर बार क्यों हो रहा है। दिव्यांका कहती हैं कि निक्की अपने डर से डील ही नहीं करना चाहतीं।

    श्वेता भी बोलती हैं और कहती हैं कि निक्की कोशिश भी नहीं कर रही है। निक्की फिर से अपना बचाव करते हुए कहती हैं कि इतनी दिक्कत क्यों हो रही है। वरुण गुस्से में बोलते हैं कि विशाल को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। लेकिन निक्की किसी की नहीं सुनने को तैयार नजर नहीं आतीं। तो क्या निक्की की वजह से विशाल बाहर हो जाएंगे या खुद निक्की को भी टास्क न करने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा?