बिग बॉस 15: ईशान और माइशा एविक्शन के बाद भी रहेंगे साथ, पहली डिनर डेट पर हुआ कुछ ऐसा

    बिग बॉस 15: ईशान और माइशा एविक्शन के बाद भी रहेंगे साथ

    बिग बॉस 15: ईशान और माइशा एविक्शन के बाद भी रहेंगे साथ, पहली डिनर डेट पर हुआ कुछ ऐसा

    बिग बॉस 15 की शुरुआत में ही एक दूसरे के प्यार पड़ने वाले ईशान सहगल और माइशा अय्यर की जोड़ी ने सभी को हैरान कर दिया था। सभी के पास एक ही सवाल था कि सिर्फ दो दिन में किसे प्यार हो सकता है। पहले हफ्ते दोनों को साथ देखा गया। दूसरे हफ्ते तक ईशान ने माइशा को घुटने पर बैठकर प्रोपोज कर दिया। दोनों को सलमान खान की तरफ से भी चेतवानी दी गई थी कि दोनों रिलेशन के साथ गेम पर भी ध्यान दे। लेकिन अंत में दोनों बिग बॉस के घर से एविक्ट हो गये। अब दोनों बिना कैमरे के डर के अपने रिश्ते को लेकर बात करने के लिए फ्री हैं।

    शुरुआत में ऐसा कहा जा रहा था कि ईशान और माइशा सिर्फ गेम के लिए साथ आये हैं। लेकिन शो से एविक्ट होने के बाद भी दोनों का रिश्ता बरक़रार है। हाल में दोनों अपनी पहली डिनर डेट पर भी गए थे। माइशा ने बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए बताया-‘हमने बाहर जाना शुरू कर दिया है। ईशान बीती रात मुझे डिनर डेट पर ले गया। हम एक दूसरे को और जान रहे हैं। अब, हम कैमरे की चिंता किए बिना खुल कर बातचीत कर सकते हैं। इसलिए हम बहुत बात करते हैं। आज हम थोड़े व्यस्त हैं लेकिन हम किसी फिल्म या कुछ और पर बाहर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। हम ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश कर रहे हैं।"

    आगे माइशा ने ये भी बताया कि शो की शुरुआत में ही दोनों को एक एक दूसरे की वाइब्स अच्छी लगी थी। इसलिए उन्होंने अपने इस रिश्ते को आगे बढ़ाया। फ़िलहाल दोनों साथ हैं और शो के बाद खुलकर एक दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं।