YRF की अगली फिल्म में शाह रुख खान, सलमान खान?

    YRF की अगली फिल्म में शाह रुख खान, सलमान खान?

    काफी लम्बे समय से शाह रुख खान और सलमान खान के फैंस बी - टाउन के इन नए दोस्तों को एक साथ बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए बेकरार है। इसके लिए कई कोशिशे हुई पर अब तक सब नाकाम रही। अब नई खबर यह है कि यश राज फिल्म्स इस करण अर्जुन कि जोड़ी को अपनी अगली फिल्म में लेने के बारे में सोच रहा है। पहले इस पर रणवीर सिंह के बारे में सोचा जा रहा था पर अब सोर्सेस ने खुलासा किया है कि आदित्य चोपड़ा बजरंगी भाईजान को  कास्ट करना चाहते हैं।

    एक सोर्स ने मिड डे से कहा, "यह वहीँ फिल्म है जिसके लिए पहले रणवीर सिंह के बारे में सोचा जा रहा था। आदि को लगा कि शाह रुख - सलमान की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर नए कमाल कर सकती है और इसलिए रणवीर के बदले सलमान को कास्ट करने के बारे में फैसला किया। शाह रुख खान पहले ही इस फिल्म के लिए हामी भर चुके हैं।"

    इस प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, "इसकी कहानी तैयार है और दोनों सुपर स्टार्स को यह बहुत पसंद आई है। हालाँकि इसकी फीमेल लीड अभी फाइनल नहीं हुई है। इसकी डिटेल्स तभी सामने आएँगी जब आदि इसके बारे में कोई ऑफिशियल एलान करेंगे। लेकिन अभी के लिए ऐसा लग रहा है कि यह दोनों एक्टर्स अपने ओन स्क्रीन रियूनियन  बहुत खुश है।"

    YRF की अगली फिल्म में शाह रुख खान, सलमान खान?