एमएस धोनी की बायोपिक में दिशा पाटनी बनेंगी उनकी स्वर्गीय ऐक्स-गर्लफ्रेंड ?

    एमएस धोनी की बायोपिक में दिशा पाटनी बनेंगी उनकी स्वर्गीय ऐक्स-गर्लफ्रेंड ?

    जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे कि फिल्म डायरेक्टर नीरज पांडे टीम इंडिया के वर्तमान ओडीआई और टी-ट्वेंटी मैचों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर 'अनटोल्ड लव स्टोरी' नामक एक फिल्म बनाने जा रही हैं। 'अनटोल्ड लव स्टोरी', जैसा कि नाम से ही ज़ाहिर है एक ऐसी फिल्म होगी जो कि देश के सफलतम क्रिकेट कप्तानों में से एक ‘एमएसडी’ के जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं पर आधारित होगी, जिनमें से प्रमुख पहलु उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड, जो कि अब इस दुनिया में नहीं हैं, के साथ उनकी अनसुनी प्रेम कहानी भी शामिल है। अटकलों के अनुसार, उनकी इस स्वर्गीय गर्लफ्रेंड की भूमिका में बॉलीवुड की नयी सनसनी दिशा पाटनी नज़र आएंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि मॉडल से अभिनेत्री बनीं यह एक्ट्रेस दो बड़े प्रोजेक्ट्स को पहले से ही खो चुकी हैं। इनमें से एक टाइगर श्रॉफ अभिनीत 'बाग़ी' फिल्म थी, जो कि अंततः ‘आशिकी-2’ से फिल्मों  में धमाकेदार एंट्री करने वाली श्रद्धा कपूर की झोली में गयी थी। 

    मिड-डे ने एक सूत्र को यह जानकारी दी, "इस फिल्म के लिए दिशा के ऑडिशन के दिए जाने के बाद, एक अन्य प्रमुख अभिनेत्री की तलाश का अंत हुआ। हम इंडस्ट्री में अपेक्षाकृत एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे, जिसका अब अंत हुआ और वह उपयुक्त है।" 

    एक अन्य सूत्र ने बताया, "हमें इस रोल की डिटेल्स को प्रकट करने की अनुमति नहीं है, परन्तु जैसा कि हर कोई जानता है कि धोनी की पूर्व गर्लफ्रेंड जो कि अब  नहीं है, के प्रभाव के बिना धोनी की जीवन कहानी अधूरी रहती। अतः यह भाग देखना रोचकपूर्ण होगा।"

    ख़बरों के अनुसार धोनी की एक्स-गर्लफ्रेंड के किरदार  दिखाए धोनी से अनुमति ले ली गयी है। सुनने में यह भी आया है कि धोनी गर्लफ्रेंड उन्हें छोड़ कर चली गयी थी। लेकिन 265 एक दिवसीय मैचों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले इस 'कैप्टेन कूल' के क्रिकेट में शोहरत हासिल करने के बाद वो उनके पास वापिस लौटना चाहती थीं, लेकिन धोनी तब तक अतीत से उबर चुके थे।

    'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म में एमएसडी का टाइटल रोल सुशांत सिंह राजपूत निभाएँगे, जबकि 'फग्ली' फेम कैरा अडवाणी धोनी की पत्नी साक्षी का रोल निभाएंगी, जो कि महत्वपूर्ण होगा।

    एमएस धोनी की बायोपिक में दिशा पाटनी बनेंगी उनकी स्वर्गीय ऐक्स-गर्लफ्रेंड ?

    Source: mid-day.com