क्या अगली फिल्म में सुपरवुमन बनेंगी प्रियंका?

    क्या अगली फिल्म में सुपरवुमन बनेंगी प्रियंका?

    इस बात में कोई शक नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा अपने आप में एक सुपरवुमन हैं। कहा जा रहा है कि अमरिकन थ्रिलर टेलीविज़न 'क्वांटिको' से हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली यह अभिनेत्री जो कि इस शो की सफलता से काफी खुश हैं, अब बिग स्क्रीन पर सुपरवुमन का किरदार निभाती दिखेंगी। हालांकि अबतक इस खबर के सच होने की पुष्टि नहीं की गई है। 

    ख़बरों के अनुसार अभिनय देव एक सुपरहीरो फ्लिक बनाना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने प्रियंका को एप्रोच किया था। ना तो इन अफवाहों के बारे में और ना ही प्रियंका के इस फिल्म में होने के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ कहा गया है। समय के साथ ही खबर के सच होने का पता चलेगा। 

    कहा जा रहा है कि अभी के लिए डिस्कशन एडवांस स्टेज पर पहुँच गया है। फ़िलहाल अभिनय, जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर 'फ़ोर्स 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच प्रियंका भी ‘क्वांटिको’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

    क्या अगली फिल्म में सुपरवुमन बनेंगी प्रियंका?