क्या आपको बॉलीवुड के इन टॉप 7 डायरेक्टर्स की आने वाली फिल्मों के बारे में पता है?

    क्या आपको बॉलीवुड के इन टॉप 7 डायरेक्टर्स की आने वाली फिल्मों के बारे में पता है?

    चाहे फ़िल्में बनाना कितना भी आसान क्यों ना लगता हो वो आसान होता बिल्कुल भी नहीं है। आज के ज़माने में भले ही डायरेक्टर्स के पास दुनियाभर सुविधाएँ और बेहतरीन टेक्निशंस क्यों ना हो, लेकिन एक कहानी को फिल्म के रूप में दिखाना और दर्शकों के दिल तक पहुँचाना दुनिया का सबसे मुश्किल काम होता है। ये काम डायरेक्टर के सपने और तकनीकी टैलेंट के मेल से होता है। इस बात को जानते हुए कई ऐसे डायरेक्टर्स हैं, जिनके हम सभी दीवाने हैं। हम सिर्फ उनके काम को पसंद कर उनसे प्रभावित हो सकते हैं। इसके साथ ही हम ये सोचने की कोशिश करते हैं कि अब आगे वे क्या करेंगे?

    इसीलिए आज हम आपको बता रहे हैं बॉलीवुड के टॉप 9 डायरेक्टर्स के अगले प्रोजेक्ट्स के बारे में -

    राजकुमार हिरानी

    अगली फिल्म - संजय दत्त की बायोपिक (दिसंबर 2017)

    प्लाट - ये फिल्म संजय दत्त की ज़िन्दगी पर आधारित होगी।

    कास्ट - रणबीर कपूर, परेश रावल, मनीषा कोइराला

    नीरज पांडे

    अगली फिल्म - ऐराय (26 जनवरी 2018)

    प्लाट - असल ज़िन्दगी पर आधारित ये फिल्म एक क्राइम ड्रामा होगी।

    कास्ट - सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपाई

    संजय लीला भंसाली

    अगली फिल्म - पद्मावती (17 नवंबर 2018)

    प्लाट - ये रानी पद्मिनी की काल्पनिक कहानी पर है।

    कास्ट - दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर

    ज़ोया अख़्तर

    अगली फिल्म - गल्ली बॉय (2018)

    प्लाट - मुंबई के चाल में होने वाले रैप्स के बारे में ये कहानी है।

    कास्ट - रणवीर सिंह, अलिया भट्ट

    अयान मुखर्जी

    शूजित सिरकार

    अगली फिल्म - अज्ञात (2018)
    प्लाट - एक डार्क थ्रिलर फिल्म
    कास्ट - वरुण धवन

    नितेश तिवारी

    अगली फिल्म - साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म (2019)

    प्लाट - अभी कोई जानकारी नहीं है।
    कास्ट - अभी कोई जानकारी नहीं है।