एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनकी माँ को किया जायेगा दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित, जानिए क्यों?

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनकी माँ को किया जायेगा दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित, जानिए क्यों?

    प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ अब हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। इनकी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में उनके नेगेटिव किरदार को खूब सराहा जा रहा है। उन्होंने न सिर्फ अपना नाम बल्कि हॉलीवुड में बॉलीवुड को भी एक नई पहचान दिलाई है। उनके इसी योगदान को देखते हुए उन्हें दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित करने की तैयार की जा रही है।

    दरअसल, इस बार इन अवार्ड की लिस्ट में एक और कैटेगरी जोड़ी जा रही है। इस बात की पुष्टि करते हुए दादा साहेब फाल्के अवार्ड समिति के चेयरमैन अशोक शेखर ने कहा है कि “ हाँ, हम एक और कैटेगरी ला रहे हैं, और ये कैटेगरी उन एक्टर्स के लिए होगी जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। इसमें कोई शक नहीं कि ये अवार्ड प्रियंका चोपड़ा डिज़र्व करती हैं।

    वैसे आपको ये भी बता दें, प्रियंका के साथ उनकी माँ मधु चोपड़ा को भी दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। ये अवार्ड उनकी हिट मराठी फिल्म वेंटिलेटर के लिए उन्हें दिया जायेगा। मधु चोपड़ा ने ये फिल्म प्रोड्यूस की थी।