रेप केस में दोषी करार किये गए गुरमीत राम रहीम !

    रेप केस में दोषी करार किये गए गुरमीत राम रहीम !

    डेरा सच्चा सूद के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकुला के सीबीआई कोर्ट ने रेप केस में दोषी करार किया है। राम रहीम को अब कम से कम 10 साल की सज़ा होगी क्योंकि पीड़ित लड़की यौन शोषण के समय नाबालिक थी। राम रहीम पर 2002 में दो महिला भक्तों का रेप करने का इल्ज़ाम था।

    राम रहीम के एक लाख से ज़्यादा भक्तों ने 48 घंटों से पंचकुला में कैंप लगाया हुआ था और राम रहीम को सज़ा मिलते ही उन्होंने आतंक मचाना शुरू कर दिया। भक्तों ने बैरिकेड कूदकर दंगे किये और मीडिया की गाड़ियों को नुकसान पहुँचाया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए हवा में गोलियाँ चलायीं, आँसू बम फेके और भीड़ को रोकने के लिए वाटर केनन की मदद ली।

    इस खबर पर ट्विटर पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी -