क्या वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के बीच नहीं चल रहा सब कुछ ठीक ?

    क्या वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के बीच नहीं चल रहा सब कुछ ठीक ?

    बॉलीवुड एक्टर्स और उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा बी-टाउन के लिए चर्चा का विषय रही है। दर्शक हमेशा ही उत्साहित रहते हैं और जानना चाहते हैं कि उनके इन स्टार्स की पर्सनल लाइफ में क्या हो रहा है। शायद इसलिए ही इनके ब्रेकअप और पैचअप न्यूज़ का ज्यादा हिस्सा होते हैं। वरुण धवन भी उन एक्टर्स में से एक हैं जिनकी पर्सनल लाइफ मीडिया की नज़रों में हैं। हालांकि वरुण ने कभी अपने पर्सनल रिश्तों के बारे में मीडिया में कभी नहीं खुलकर नहीं बोला मगर अक्सर उनको उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ देखा गया है। आखिरी बार फ़िल्म 'जुड़वां' 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग के समय दोनों साथ नज़र आये। 

    मगर अब जो खबर आ रही है वो वाकई हैरान करने वाली है। बॉलीवुड लाइफ को मिली खबर के अनुसार एक सूत्र ने बताया कि वरुण और नताशा का रिश्ता ख़त्म हो चुका है। दोनों के बीच विचारों को लेकर काफी मतभेद था। दोनों के बीच काफी समय से मनमुटाव चल रहा था और उनके झगड़े ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहे थे। यहां तक कि इस साल उन्होंने कोई दिवाली पार्टी भी नहीं मनाई और केवल वरुण ने ही पार्टी अटेंड की जिसकी वजह से नताशा और नाराज़ हो गयी। नताशा को अपनी किसी फ्रेंड से बात करते देखा गया कि वरुण उन्हें टाइम नहीं दे रहे और इसलिए वो अपना अच्छा रिश्ता ख़त्म करने की सोच रहे हैं।