ऑस्कर्स 2018 में इंडियन एक्टर्स श्रीदेवी और शशि कपूर को दी गई श्रद्धांजली !

    ऑस्कर्स 2018 में इंडियन एक्टर्स श्रीदेवी और शशि कपूर को दी गई श्रद्धांजली !

    दुनिया भर में फिल्मों के सबसे बड़े अवार्ड माने जाने वाले ऑस्कर अवार्ड्स का 90वां संस्करण शुरू हो चुका है और इसके फंक्शन में शामिल होने के लिए हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़े कलाकार जुट चुके हैं। ऑस्कर अवार्ड्स में दुनिया भर के बेहतरीन सिनेमा को सेलिब्रेट किया जाता है। इस बड़े इवेंट में दुनिया भर के सिनेमा में काम कर चुके उन बेहतरीन कलाकारों को याद करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। ऑस्कर अवार्ड 2018 में उन बेहतरीन सिनेमा कलाकारों को एक म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया गया जो अब हमारे साथ नहीं हैं। 

    ऑस्कर्स 2018: ये रही सभी विनर्स की लिस्ट !

    ऑस्कर्स 2018 में इंडियन एक्टर्स श्रीदेवी और शशि कपूर को दी गई श्रद्धांजली !

    म्यूजिकल ट्रिब्यूट के दौरान स्क्रीन पर उन लोगों की तस्वीरें दिखाई गईं जिन्होंने सिनेमा में अमूल्य योगदान दिया है। इस म्यूजिकल ट्रिब्यूट में भारतीय कलाकारों श्रीदेवी और शशि कपूर को श्रद्धांजली दी गई। श्रीदेवी की मृत्यु 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुई थी। उनकी इस तरह अचानक चले जाने से बॉलीवुड और पूरे भारत में उनके फैन्स को गहरा सदमा लगा था। श्रीदेवी को भारत की पहली महिला सुपरस्टार कहा जाता है। 

    ऑस्कर्स 2018: धमाकेदार अंदाज़ में ऑस्कर्स के रेड कारपेट पर उतरे हॉलीवुड सितारे !

    अपने ज़माने के मशहूर एक्टर शशि कपूर का निधन 4 दिसम्बर 2017 को हुआ था। वो काफी लम्बे समय से बीमार थे। शशि कपूर ने बॉलीवुड को बेहतरीन फ़िल्में देने के अलावा, ‘शेक्सपियर वाला’ और ‘गुलिवर ट्रेवल्स’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था।