क्या आपको पता है इन लोगों के साथ रह चुका है करिश्मा तन्ना का अफेयर !

    क्या आपको पता है इन लोगों के साथ रह चुका है करिश्मा तन्ना का अफेयर !

    टीवी से बॉलीवुड पहुंची एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना लम्बे समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा बनी हुई हैं। न सिर्फ अपने शोज़ के लिए बल्कि अपनी फैशन स्टेटमेंट्स और अपनी निजी लाइफ को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहती है। इन दिनों करिशमा अपने टीवी शो नागिन और रणबीर कपूर की फिल्म संजू में अहम् किरदार निभाने वाली हैं। करिश्मा वो नाम है जो हमें मीडिया के कैमरों में बनी रही हैं। जितनी करिश्मा की प्रोफेशनल लाइफ चर्चाओं में रही उनकी सुर्खियाँ उनके अफेयर्स और लिंकअप्स की खबरों ने बटोरी।

    तो ये हैं वो नाम जिनके साथ करिश्मा के अफेयर की खबरे उड़ी-

    ऋषभ चोकसी

    बिग बॉस 8 में नज़र आने के से पहले करिश्मा ऋषभ चोकसी को डेट कर रही थी। दोनों लम्बे टाइम से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। कई पार्टीज़ में दोनों को साथ ही देखा जाता था। लेकिन बिग बॉस में आने के बाद करिश्मा के तेवर बदल गए। और करिश्मा एक्टर उपेन पटेल के क्लोज़ आ गई। ऋषभ ने ट्वीट कर इस रिश्ते के बारे में भी काफी कुछ कहा था। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

    उपेन पटेल

    बिग बॉस में हुई दोस्ती जो बाहर आते आते प्यार में बदल चुकी थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दोनों की फ़ोटोज़ भी बहुत कुछ बयां कर रही थी। दोनों इस रिश्ते को लेकर इतना सीरियस थे कि दोनों ने सेलेब रियलिटी शो ‘नच बलिये’ में भी भाग लिया था। और नच के मंच पर उपेन ने करिश्मा को प्रोपोज भी किया था। लेकिन इसके ठीक कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। उपेन ट्वीट कर अपने और करिश्मा के अलग हो जाने की जानकारी दी।

    हनीफ हिलाल

    डांसर कोरियोग्राफर हनीफ और करिश्मा का रिश्ता खूब सुर्ख़ियों में रहा। दोनों की पहली मुलाकात अर्जेंटीना में हुई थी। दोनों यहां ‘जोर का झटका’ नाम के शो की शूटिंग करने आये थे। जब इनकी वापसी हुई तब तक ये एक दूसरे के साथ आ चुके थे। लेकिन करीब ढेड़ साल तक एक दूसरे कोप डेट करने के बाद दोनों अलग हो आगे।

    पर्ल पूरी

    एक्टर पर्ल पूरी और करिश्मा तन्ना के लिंकअप्स की खबरे भी खूब उड़ी हैं। दोनों को अक्सर पार्टीज़ और इवेंट में साथ देखा भी गया था। लेकिन करिश्मा के बाकि रिश्तों की तरह ये रिश्ता लम्बा नहीं चला और जल्द ही दोनों अलग हो गये। वैसे इसके पीछे पर्ल का एक्ट्रेस हिबा नवाब से नजदीकियां भी बताई गई !

    बप्पा लहरी

    बॉलीवुड के बड़े म्यूजिक डायरेक्टर में से एक बप्पी लहरी के बेटे बप्पा के साथ भी करिश्मा के अफेयर की खबरे खूब उड़ रही हैं। दोनों को अक्सर डिनर डेट पर साथ देखा गया है। यहां तक की करिश्मा को बप्पा के परिवार उनके पिता बप्पी लहरी और माँ के साथ देखा गया है, जिससे तो यही लग रहा है कि करिश्मा अपने इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं !