सीरियल शक्ति की रुबीना ने शेयर किया ऑनस्क्रीन पति के साथ ये रोमांटिक वीडियो !

    सीरियल शक्ति की रुबीना ने शेयर किया ऑनस्क्रीन पति के साथ ये रोमांटिक वीडियो !

    कलर्स टीवी का सबसे पॉपुलर सीरियल ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ अपनी अनोखी कहानी को लेकर टीआरपी की रेस में बना रहता है। सीरियल में सौम्या का किरदार निभाने वाली रुबीना दिलैक के किन्नर की भूमिका में हैं। वहीं उनके ऑपोजिट विवियन डीसेना हर्मन का करैक्टर प्ले कर रहे हैं। ये पहला ऐसा सीरियल है जहां किसी किन्नर के किरदार को लीड रोल में दिखाया गया हो। वैसे फ़िलहाल सौम्या और हर्मन के बीच रोमांटिक एंगल दिखाया जा रहा है। जिसका एक शॉट रुबीना ने अपने इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

    इस वीडियो में विवियन और रुबीना दोनों ही फिल्म ‘धूम’ के गाने पर रोमांस कर रहे हैं।

    रुबीना ने ये वीडियो 5 दिन पहले शेयर की थी। जिसे अब तक 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वैसे दोनों की इस रोमांटिक केमिस्ट्री को देख कर आपका भी दिल इनपर आ जायेगा। इन दोनों के किरदार को ऑनस्क्रीन बेहद पसंद किया जाता है। 

    वैसे हाल में रुबीना ने एक्टर अभिनव शुक्ला से शादी की है। और शादी के तुरंत बाद वो अपने काम पर वापस लौट आई। अभिनव और रुबीना दोनों ही अपने काम में इतना बिजी हैं कि अभी तक हनीमून का प्लान नहीं बना पाए हैं।