12वीं फेल विक्रांत मैसी के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी शीतल ठाकुर ने दिया बेटे को जन्म

    12वीं फेल फिल्म के एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने एक पोस्ट के जरिए दी है। 

    12वीं फेल विक्रांत मैसी के घर गूंजी किलकारियां, पत्नी शीतल ठाकुर ने दिया बेटे को जन्म

    साल 2024 एक्टर विक्रांत मैसी के लिए बेहद ही खास साबित हो रहा है। पहले तो एक्टर की फिल्म 12वीं फेल की वजह से उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। वहीं, अब वो एक बेटे के पिता बन गए हैं। जी हां, विक्रांत मैसी और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने गए हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को सोशल मीडिया पर दी है। 

    दरअसल विक्रांत मैसी ने एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उस पोस्ट पर लिखा हुआ है कि वो बेहद ही हर्षोल्लास के साथ ये बता रहे हैं कि वो एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर कई बॉलीवुड और टेलीविजन सेलेब्स कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हर कोई उनके पोस्ट पर बधाई देते हुए दिखाई दे रहा है। यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ पोस्ट।

    टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स कर रहे हैं जमकर कमेंट्स

    एक्टर के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने कांग्रेचुलेशन लिखा है। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने दिल वाली इमोजी पोस्ट की है। इसके अलावा फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी एक्टर और उनकी पत्नी को बधाई दी है। फैंस की बात करें तो एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत-बहुत बधाई। दूसरे यूजर ने लिखा- छोटे से बच्चे को बहुत सारा प्यारा और आपको बधाइयां। 

    ऐसे हुई थी शीतल और विक्रांत की मुलाकात

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विक्रांत और शीतल की मुलाकात आल्ट बालाजी के वेब शो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के सेट पर हुई थी। बाद में फिर 2019 में उन्होंनंने एक निजी रोका समारोह के दौरान सगाई करके अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया था। एक्टर विक्रांत मैसी की बात करें तो उनकी फिल्म 12वीं फेल कई बॉलीवुड सेलेब्स को पसंद आई थी, जिसमें करीना कपूर और वरुण धवन के नाम शामिल थे।

    Tags