आदित्य रॉय कपूर ने पुश-अप्स कम्पटीशन में द ग्रेट खली को टक्कर, जानिए कौन जीता

    अब एक्टर ने सीधे सीधे महाबली खली को टक्कर दे दी है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें आदित्य, रेसलर खली के साथ पुशअप्स का कम्पटीशन करते देखे जा सकते हैं।

    आदित्य रॉय कपूर ने पुश-अप्स कम्पटीशन में द ग्रेट खली को टक्कर, जानिए कौन जीता

    आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘ओम: द बैटल विदइन’ को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। हाल में फिल्म का ट्रेलर सामने आया है जिसमें आदित्य को दमदार एक्शन सीन करते देख फैंस इन्हें इंडस्ट्री का नया एक्शन हीरो बता रहे हैं। अब एक्टर ने सीधे सीधे महाबली खली को टक्कर दे दी है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें आदित्य, रेसलर खली के साथ पुशअप्स का कम्पटीशन करते देखे जा सकते हैं।

    इस वीडियो में जालंदर के CWE रेसलिंग अकैडमी का है। इस वीडियो में खली के साथ आदित्य भी उन्हें कड़ी टक्कर देते हुए पुशअप्स कर रहे हैं। यहां साफ़ देखा जा सकता है कि 20 पुशअप्स के बाद भी दोनों में से कोई नहीं रुका। देखिये ये वीडियो

    बता दें, फिल्म ‘मलंग’ के बाद आदित्य एक और दमदार एक्शन फिल्म ले कर आये हैं। ट्रेलर में फिल्म की कहानी की एक झलक मिली है जो बताती है कि ये फिल्म सिर्फ जबरदस्त एक्शन पर नहीं बल्कि जबर कहानी पर चल सकते है। ट्रेलर में दिखाया गया था कि आदित्य एक ओम कपूर नाम के शोल्जर की भूमिका में हैं। दुश्मनों से जंग लेट हैं और फिर अपनी याददाश्त खो बैठते हैं। उन्हें सिर्फ अपना बचपन याद है और पिता जैकी श्रॉफ। अपनी इसी बचपन की याददाश्त के साथ वो अपने पिता जैकी श्रॉफ को पहचान लेते हैं जो एक साइंटिस्ट हैं लेकिन कई इल्जामों से लिप्त। ऐसे में आदित्य के किरदार को पिता पर लगे झूठे इल्जामों का बोझ अपने सिर लेना पड़ता है। फिल्म में संजना संघी भी लीड रोल में हैं। फिल्म 1 जुलाई को रिलीज़ हो रही है जिसका सभी को बेसर्बी से इंतजार है।

    Tags