कमल हासन ने ठीक होते ही सबसे पहले विजय सेतुपति के लिए किया ये काम!

    कमल हासन की हाल ही में तबियत खराब हो गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था लेकिन अब एक्टर ठीक हैं और विजय सेतुपति की फिल्म भी प्रमोट कर रहे हैं।

    कमल हासन ने ठीक होते ही सबसे पहले विजय सेतुपति के लिए किया ये काम!

    कमल हासन की हाल ही में तबियत खराब हो गई थी। वो जैसे ही हैदराबाद से चेन्नई पहुंचे, उन्हें तुरंत रामचंद्र मेडिकल सेंटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें काफी बेचैनी महसूस हो रही थी और उन्हें बुखार आ गया था। हालांकि घबराने की कोई बात सामने नहीं आई। डॉक्टर्स ने उन्हें रेस्ट करने के लिए कहा और अब एक्टर पूरी तरह से ठीक हैं। ठीक होते ही उन्होंने वापस एंटरटेनमेंट जगत में काम शुरू कर दिया है। कमल ठीक होने के बाद सबसे पहले विजय सेतुपति के लिए उनकी आने वाली फिल्म डीएसपी को प्रमोट करते दिखे।

    बुधवार को 25 नवंबर को विजय की फिल्म डीएसपी का म्यूजिक लॉन्च इवेंट था और यहां पर कमल शिरकत करते नजर आए। कमल ने फिल्म के बारे में बात की और विजय के खूब सपोर्ट किया। विजय भी कमल के आने से गदगद नजर आए। कमल हासन को इस तरह से दोबारा एक्टिव देखकर फैंस काफी खुश हैं। जैसे एक्टर अस्पताल में भर्ती हुए थे, फैंस ने उनके लिए दुआएं मांगनी शुरू कर दी थीं। साउथ में एक्टर को भगवान की तरह पूजा जाता है। अब फैंस में राहत है।

    कमल हासन वैसे इन दिनों बिग बॉस तमिल 6 की शूटिंग भी कर रहे हैं। वो इस शो को सलमान खान की तरह होस्ट कर रहे हैं। वहीं फिल्मों की बात करें तो कमल पिछली बार फिल्म विक्रम में नजर आए थे। उनका ये 5 साल बाद फिल्मों में कमबैक था। फिल्म में कमल के साथ विजय सेतपुति भी नजर आए थे। अब फैंस तो विक्रम 2 की भी आस लगाए बैठे हैं। लेकिन इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। फिलहाल कमल इंडियन 2 की शूटिंग भी निपटा रहे हैं।

    Tags