आत्महत्या करने से पहले आकांक्षा दुबे आई थीं इस्टाग्राम लाइव, फैंस के बीच आखिरी बार रखी थी ये बात

    आकांक्ष दुबे ने आत्महत्या करके सभी फैंस को चौंका दिया है। मरने से पहले वो इंस्टाग्राम पर लाइव आई थी और फैंंस के बीच कई बातें रखी थी। 

    आत्महत्या करने से पहले आकांक्षा दुबे आई थीं इस्टाग्राम लाइव, फैंस के बीच आखिरी बार रखी थी ये बात

    आजकल के दौर में कई सारे सितारें ऐसे हैं जिनकी सुसाइड की खबर ने फैंस को बुरी तरह से हिला दिया है। एक और ताजा मामला हाल ही में सामने आया है। भोजपुरी इंडस्ट्री से एक बेहद ही दुखद खबर इस वक्त सामने आई है। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। इस बात की जानकारी जैसे ही सामने आई वैसे ही फैंस को एक गहरा सदमा पहुंचा। एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने क्यों आत्महत्या की इस बात की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन एक्ट्रेस ने सुसाइड करने से पहले इंस्टाग्राम लाइव किया था, जिसमें वो अपने दिल की बात कहती हुई दिखाई दी। 

    सामने आई जानकारी के मुताबिक आकांक्षा ने सुसाइड करने से पहले अपने फैंस के साथ लाइव आकर बातचीत की थी। वो देर रात लाइव आई थी। इस दौरान एक्ट्रेस काफी ज्यादा भावुक थी और रो भी रही थी। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस के सुसाइड करने के पीछे एक बेहद ही बड़ा कारण है। एक्ट्रेस ने अपने आपको मौत के गले लगाया। वहां पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की तहकीकात करने में जुटी हुई है। फैंस इस सदमे से अभी तक नहीं उभर पा रहे हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि उन्हें इस बात की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि एक्ट्रेस इस तरह का कोई काम कर सकती है। 

     आपकी जानकारी के मुताबिक आकांक्षा दुबे हमेशा से ही फैंस के बीच किसी न किसी वजह के चलते छाई रहती थीं। सोशल मीडिया पर वो हमेशा से ही एक्टिव रहती थी। उनकी तस्वीरों और वीडियोज को देखकर फैंस हमेशा से ही खुश होते हुए दिखाई देते थे। उनकी तारीफ करने में वो किसी भी तरह से पीछे नहीं हटते थे। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया था। उनकी सुपरहिट फिल्मों में से एक वीरों के वीर और कसम पैदा करने वाली की 2 की थी। 

    Tags