भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे करने जा रही हैं समर सिंह संग शादी? वायरल हुई रोमांटिक तस्वीर

    भोजपुरी स्टार्स आकांक्षा दुबे और समर सिंह को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसमें ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों जल्दी शादी कर सकते हैं। 

    image

    भोजपुरी इंडस्ट्री में इस वक्त आकांक्षा दुबे और समर सिंह जबरदस्त तरीके से छाए हुए हैं। दोनों ने एक साथ कई जबरदस्त म्यूजिक वीडियो में काम करके फैंस का दिल जीतने का काम किया है। फैंस को इन दोनों की जोड़ी हमेशा स्क्रीन पर काफी पसंद आई है। आकांक्षा दुबे और समर सिंह की कैमिस्ट्री हमेशा देखने लायक रहती है। उन्हें केवल स्क्रीन पर ही नहीं फैंस असल जिंदगी में भी कई बार देख चुके हैं। ये कपल जल्दी अब शादी के बंधन में बंधने वाला है।

    दरअसल आकांक्षा दुबे और समर सिंह को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही है कि दोनों जल्दी शादी करने जा रहे हैं। फैंस की खुशी उस वक्त दोगुनी हो गई जब आकांक्ष दुबे ने समर के साथ अपने एक रोमांटिक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। तस्वीर में एक्ट्रेस समर को किस करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों के बीच कमाल की कैमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। अपनी औऱ समर की रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए आकांक्षा दुबे ने लिखा- ‘आज मैं जो कुछ भी हूं आपके वजह से हूं समर जी। आपके बहुत बहुत धन्यवाद मुझे सबकुछ देने के लिए।’ आप भी यहां देखिए आकांक्षा दुबे औऱ समर से जुड़ी हुई तस्वीर।

    समर सिंह और आकांक्षा दुबे को लेकर सूत्रों के हवालों से ये जानकारी सामने आई है कि जल्दी दोनों शादीी करने जा रहे हैं। भले ही दोनों इस मामले को लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। लेकिन यदि ये खबर सच साबित होती है तो उनके फैंस के लिए ये किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होगी। उनकी एक नहीं बल्कि कई सारी तस्वीरें ऐसी है जिस पर फैंस प्यार लूटाते हुए नजर आ चुके हैं। जो तस्वीर आकांक्षा दुबे के सामने आई है उसमें वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं। वहीं, समर सिंह उनके साथ खड़े हुए काफी परफेक्ट दिखाई दे रहे हैं।

    Tags