सतीश कौशिक के अंतिम संस्कार पर सिसक-सिसक कर रोए सलमान खान-अनुपम खैर

    सबको हंसाने वाले सतीश कौशिक अब सबको रुलाकर चले गए, बॉलीवुड सेलेब्स पर टूटा दुखों का पहाड़

    सतीश कौशिक के अंतिम संस्कार पर सिसक-सिसक कर रोए सलमान खान-अनुपम खैर

    बॉलीवुड के एक शानदार और जबरदस्त एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक अब हमारे बीच नही रहे हैं। उन्होंने अपनी पूरी लाइफ में सबको खूब हंसाया। लेकिन उनके जाने के बाद आज हर कोई आंसू बहा रहा है। पूरे बॉलीवुड में तो सन्नाटा ही छा गया है। वो हर किसी के चहीते थे। अब उनके जाने के बाद लास्ट राइट्स में स्टार्स पहुंच रहे हैं। लेकिन जो भी आ रहा है, वो आंखों में आंसू ही लेकर आ रहा है।

    अनुपम खेर और सलमान जैसे सेलेब्स सतीश कौशिक के करीबी लोगों में से एक थे। सतीश कौशिक ने ही सलमान खान की फिल्म तेरे नाम डायरेक्ट की थी। वहीं सलमान खान ने सतीश कौशिक की फिल्म कागज को भी डायरेक्ट किया था। 

    सतीश कौशिक का निधन दिल्ली में हुआ था और दीन दयाल में उनका पोस्टमार्टम हुआ था। जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया। मुंबई में उनके आखिरी दर्शन के लिए सितारे पहुंच रहे हैं। सलमान खान भी उनमें से एक थे। उनकी आंखें भी नम नजर आई।

    उनके अलावा अनुपम खेर की भी एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वो सिसक सिसक कर रोते नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर का पिछले दिनों भी एक वीडियो काफी छाया हुआ था जिसमें अनुपम खेर सतीश कौशिक के सिर में चंपी दे रहे थे। अनुपम खेर को देखकर लग रहा है कि उनके अंदर अपने दोस्त के जाने का कितना दुख है। दोनों करीब 45 साल से दोस्त थे।

    इनके अलावा अंतिम दर्शन के लिए शहनाज गिल, सुभाष घई और रणबीर कपूर जैसे सेलेब्स पहुंचे थे। 

    सतीश कौशिक को उनके कॉमेडी कैरेक्टर्स की वजह से हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कभी कैलेंडर बनकर हंसाया तो कभी उन्होंने पप्पू पेजर बनकर हंसी हंसी में डराया भी। आने वाले दिनों में भी वो कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जैसे कि किसी का भाई किसी की जान और इमरजेंसी। लेकिन वो फिल्मों के कैरेक्टर्स में तो दिख जाएंगे पर असल जिंदगी में तब हम उन्हें बहुत मिस कर रहे होंगे।

    Tags