अनिल कपूर ने सतीश कौशिक के साथ शेयर की दिल छू लेने वाली यादें, देखकर आंसू बहा देंगे आप!

    अनिल कपूर ने सतीश कौशिक की ये वीडियो शेयर करते इमोशनल ही कर दिया, आपने देखीं ये प्यार भरी यादें?

    अनिल कपूर ने सतीश कौशिक के साथ शेयर की दिल छू लेने वाली यादें, देखकर आंसू बहा देंगे आप!

    सतीश कौशिक जैसे बेहतरीन एक्टर और बेमिसाल डायरेक्टर अब हमारे बीच नहीं हैं। आज यानी 13 अप्रैल को सतीश कौशिक का जन्म होता है। जबकि पिछले महीने 9 मार्च को ही वो हमें इस दुनिया से अलविदा कह गए। फैंस ही नहीं उनके कई सेलेब्स दोस्त भी उन्हें आज के दिन बड़ा याद कर रहे हैं। जैसे अनुपम खेर और अनिल कपूर। अनिल कपूर ने तो अपनी अब तक की सारी यादों को 3 मिनट के वीडियो में समेटकर रख दिया है।

    इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगे। अनिल कपूर ने अपनी तमाम अब तक की फिल्मों की छोटी छोटी क्लिप्स और फोटोज शेयर की हैं जिसमें दोनों ने खुलकर जिंदगी जी है। तमाम हिट सीन्स दिए हैं। कई लम्हें जिए हैं। मिस्टर इंडिया, वो सात दिन, राम लखन जैसी ना जाने कितनी ही फिल्में दोनों ने साथ की और अब दोनों से एक नहीं है तो दूसरे का दिल तो रोएगा ही।

    अनिल कपूर ने भी ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि उन्होंने इस छोटी सी वीडियो में पिछले पूरे गुजरे जमाने को जी लिया। एक्टर ने कहा कि उनके पास शब्द नहीं हैं कि वो इस फीलिंग को बयां कर सकें। जाहिर है दोस्ती एक अहसास ही होता है इमोशन्स होते हैं। उन्हें कितना ही बयां करोगे, खत्म नहीं होंगे। अनिल कपूर ने बहुत ही प्यार से और इमोशनल तरीके से अपने दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

    इस वीडियो के आखिर में जिस तरह से शमशान का सीन दिखाया जाता है, जहां सतीश कौशिक बोलते हैं कि यहां आकर हर कोई अलग हो जाता है। तो उनको भी अब अलग होना है, ये सुनकर आपको रोंगटे खड़े हो जाएंगे। अनिल कपूर का दर्द आप इस सीन से बखूबी समझ पाएंगे। हम भी स्वर्गीय सतीश कपूर को उनके जन्मदिन पर बधाइयां देते हैं।

    Tags