रवीना की बेटी राशा पर आया अरबाज के बेटे का दिल? ट्रोलर्स बोले- बाप-मां और बेटे का अलग ही चल रहा है

    एक्टर अरबाज खान के बेटे अरहान खान और रवीना टंडन की बेटी राशा टंडन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। 

    रवीना की बेटी राशा पर आया अरबाज के बेटे का दिल? ट्रोलर्स बोले- बाप-मां और बेटे का अलग ही चल रहा है

    बॉलीवुड के गलियारे में आए दिन कुछ ना कुछ होता ही रहता है। स्टार्स किड्स के बीच कुछ न कुछ खिचड़ी पकती ही रहती है। इसका सबसे ताजा उदाहरण हमें हाल ही में देखने को मिला है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान और रवीना टंडन की बेटी राशा टंडन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। दोनों की तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त जबरदस्त तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनको देखकर ऐसा लग रहा है कि उनके बीच चक्कर चल रहा है। 

    दरअसल फेमस फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अरहान खान और राशा टंडन एक साथ बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां अरहान ब्लू कलर की जींस और व्हाइट कलर की शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, राशा येलो कलर की ड्रेस में काफी कमाल की लग रही हैं। आप भी यहां देखिए दोनों का सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ वीडियो यहां।

    मां-बाप और बेटे का अलग ही सीन चल रहा है

    अरहान खान और राशा टंडन के वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मां का अलग चल रहा है,..बाप का अलग चल रहा है...बेटे का अलग...। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट कर वीडियो पर लिखा- राशा को अरहान खान जैसे लड़का डिजर्व नहीं करता है। इतना ही नहीं तीसरे यूजर ने लिखा- बाप के साथ बेटे को भी गर्लफ्रेंड मिल गई क्या बात है। सोशल मीडिया पर इसके अलावा भी यूजर्स कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दिए हैं। लोगों के मन में इस वक्त ये सवाल मौजूद है कि आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है? वैसे देखा जाए तो स्टार्स किड्स के ये बच्चे इन सभी खबरों पर कमेंट्स करते हुए दिखाई नहीं दिए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि राशा जल्दी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। 

    Tags