सारे गिलेशिकवे भुलाकर सलमान खान के बर्थडे बैश में पहुंचीं मलाइका अरोड़ा? जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच

    अरबाज खान की शादी के बाद मलाइका अरोड़ा को पहली बार पब्लिकली स्पॉट किया गया है। अब मलाइका अरोड़ा की वीडियो वायरल हो रही है। 

    सारे गिलेशिकवे भुलाकर सलमान खान के बर्थडे बैश में पहुंचीं मलाइका अरोड़ा? जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच

    मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा के एक्स पति अरबाज खान ने शादी कर ली है। अरबाज खान ने शूरा खान के साथ एक छोटे से समारोह में निकाह किया है। 56 साल की उम्र में अरबाज खान ने शादी करके सबको चौंका दिया। हालांकि मलाइका अरोड़ा को इस खबर से कोई फर्क नहीं पड़ा। तभी तो मलाइका अरोड़ा ने बिना देर किए अपने बेटे अरहान खान को अरबाज की शादी में भेज दिया। 

    आपको जानकर हैरानी होगा कि जिस समय अरबाज खान अपनी दूसरी पत्नी के साथ निकाह पढ़ रहे थे उस समय मलाइका अरोड़ा क्रिसमस पार्टी कर रही थीं। एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा ने मीडिया के बीच में आकर सनसनी मचा दी है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा बनठनकर पोज देती नजर आ रही हैं। लोग कयास लगा रहे हैं कि मलाइका अरोड़ा सलमान खान के बर्थडे बैश में पहुंची थीं। 

    अगर आपको भी ऐसा लग रहा है तो आप गलत हैं। मलाइका अरोड़ा सलमान खान के बर्थडे बैश में नहीं पहुंची थीं। हालांकि सलमान खान के बर्थडे पार्टी के समय मलाइका अरोड़ा कहीं और इंजॉय कर रही थीं। बता दें हाल ही में मलाइका अरोड़ा को टीवी रिएलिटी शो झलक दिखला जा के सेट पर देखा गया है। झलक दिखला जा के सेट पर मलाइका अरोड़ा पटाखा बनकर पहुंची थीं। 

    इस दौरान मलाइका अरोड़ा कलरफुल ड्रेस पहने नजर आईं। मलाइका अरोड़ा के ड्रेस की चमक सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही थी। पहले तो मलाइका अरोड़ा ने मीडिया के आगे जमकर पोज दिए। फैंस कह रहे हैं कि मलाइका अरोड़ा को अरबाज खान की शादी से कोई भी फर्क नहीं पड़ा है। मलाइका अरोड़ा के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। लोग लगातार मलाइका अरोड़ा की तारीफ कर रहे हैं। 

    Tags