बेटे अरहान ने रात को नई सौतेली मां के साथ किया डांस, सुबह मम्मी मलाइका को ले गए वॉक पर

    मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान रात को अपनी नई मम्मी के साथ फोटो क्लिक कराते नजर आए तो दूसरे दिन मलाइका के साथ मना रहे हैं क्रिसमस

    बेटे अरहान ने रात को नई सौतेली मां के साथ किया डांस, सुबह मम्मी मलाइका को ले गए वॉक पर

    अरबाज खान ने रविवार 24 दिसंबर को दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने अपनी दूसरी शादी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से की है। इस मौके पर एक्टर के घरवाले और करीबी दोस्त ही मौजूद थे। शादी में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का बेटी अरहान खान भी काई हाईलाइट हुआ। मलाइका तो इस शादी में नहीं थीं लेकिन उनका बेटा अरहान खान शादी में आया। उसने अपनी नई सौतेली मां के साथ फोटोज क्लिक कराए और डांस भी किया।

    अरहान खान की एक वीडियो गिटार बजाते हुए भी खूब वायरल रही है। इसमें जबकि अरबाज अपने बेटे की इस परफोर्मेंस को अपने कैमरे में कैद रहे थे। 

    वहीं सुबह अगले दिन अरहान खान को अपनी मां मलाइका के संग बाहर वॉक पर देखा गया। दोनों अपने डॉगी के साथ आउटिंग पर निकले थे। अरहान ने एक महरून कलर की टीशर्ट और पजामा पहना था। वहीं मलाइका एक ओवरसाइज ग्रीन कलर के टॉप में दिखीं। 

    मलाइका अरोड़ा वैसे अरबाज खान की शादी वाले दिन क्रिसमस पार्टी में शामिल हुई थीं। वो अपनी फैमिली के साथ बाहर निकली थीं। उन्हें एक व्हाइट ड्रेस और ब्लेजर में रात को स्पॉट किया गया था।

    बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में शादी की थी लेकिन साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। लेकिन दोनों अपने बेटे अरहान खान का पूरा ख्याल रखते हैं और बेटे के लिए साथ भी नजर आते हैं। अरहान खान फिलहाल विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।

    अरबाज और मलाइका अलग हुए तो दोनों ने ही डेटिंग शुरू कर दी थी। मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ आज भी रिलेशनशिप मे हैं। हालांकि दोनों की शादी का अभी कोई प्लान नहीं है। जबकि अरबाज खान ने जॉर्जिया नाम की मॉडल एंड एक्ट्रेस को डेट किया था लेकिन पिछले दिनों दोनों का ब्रेकअप हो गया। और आखिर में अरबाज खान ने शूरा से अपनी दूसरी शादी कर ली है।

    Tags