मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का दो महीने पहले ही हो गया था ब्रेकअप, लेकिन...

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का कब हुआ ब्रेकअप और अब दोनों के बीच कैसे हैं रिश्ते?

    Malaika Arora Arjun Kapoor

    Malaika Arora Arjun Kapoor

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों ही अकसर साथ स्पॉट होते हैं तो फैंस के बीच छा जाते हैं। लेकिन बीच बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आती रही हैं। कुछ समय पहले ही ऐसा हुआ था लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि ऐसा सच में हुआ था। दोनों ने सच में ब्रेकअप कर लिया था। लेकिन ना ही मलाइका और ना ही अर्जुन कपूर ने इस पर कुछ कहा था।

    अब इनके रिलेशनशिप पर कुछ अपडेट्स सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों भले ही अलग हो गए थे लेकिन दोनों के बीच चीजें अब ठीक भी हो चुकी हैं। जूम की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''वे अब कई सालों से एक साथ हैं। उन दोनों में से किसी के लिए भी इसे खत्म करना और एक-दूसरे के साथ बिताए गए अच्छे समय को भूलना आसान नहीं होगा। ये अच्छा ही है कि उन्हें एहसास हुआ कि अलगाव हमेशा जीवन का समाधान नहीं है।"

    Arjun Kapoor Malaika Arora

    लेकिन दोनों अलग ही क्यों हुए थे? क्या अर्जुन शादी के लिए तैयार नहीं हैं और क्या मलाइका चाहती हैं शादी? या फिर अर्जुन का मानना है कि मलाइका शादी टाल रही हैं और अब समय आ गया है? ऐसे सवालों के जवाब में सोर्स ने कहा, ''कोई नहीं जानता कि वे अलग-अलग रास्ते क्यों चले गए या क्या हमें इसे 'एक-दूसरे से ब्रेक' कहना चाहिए?"

    मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों ने ऑफिशिल रिलेशनशिप की खबर साल 2019 में आई थी। दोनों अकसर ही एक दूजे के संग फोटोज भी पोस्ट करते रहते हैं। 

    मलाइका के एक्स हस्बैंड अरबाज खान की 24 दिसंबर को ही शादी हुई है। जिसमें उनके बेटे अरहान भी शामिल हुए थे। उस समय मलाइका अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस पार्टी मना रही थीं लेकिन अर्जुन कपूर साथ नहीं थे।

    Tags