फिल्म 83 और कबीर सिंह के लिए पहली पसंद थे अर्जुन कपूर, खुद बता चुके हैं अपनी दास्तां

    अर्जुन कपूर हाल ही में फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आए थे। लेकिन क्या आपको पता है कि वो फिल्म 83 और कबीर सिंह के लिए पहली पसंद थे। एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

    फिल्म 83 और कबीर सिंह के लिए पहली पसंद थे अर्जुन कपूर, खुद बता चुके हैं अपनी दास्तां

    बॉलीवुड में अर्जुन कपूर ने भी अपना एक अलग नाम कमाया है। हालांकि अभी तक वो उस लेवल तक पहुंच सके हैं जहां वो सुपरहिट फिल्में देने वालों की लिस्ट में हों। लेकिन ये मौके अर्जुन कपूर के पास आए जरूर थे। लेकिन किस्मत शायद इसी को कहते हैं। दरअसल अर्जुन कपूर को फिल्म 83 और कबीर सिंह दोनों ही ऑफर हुई थी। इन दोनों ही फिल्मों में अर्जुन कपूर को काम मिलते मिलते रह गया।

    अर्जुन कपूर ने साल 2017 में बात की थी कि कैसे फिल्म 83 उनके हाथ से निकल गई थी। मेकर्स की लिस्ट में अर्जुन कपूर का नाम था लेकिन आखिर में रणवीर सिंह फिल्म के लिए सेलेक्ट हुए। अर्जुन कपूर ने इस बारे में बात करते हुए कहा था, ''मुझे नहीं लगता कि ये जवाब देने का सवाल है क्योंकि ये ऐसा कुछ नहीं है जो मैं कर रहा हूं। जब लोग जुड़ते हैं और फिल्म में नाम डालते हैं तो कई सारे पहलू और कारण होते हैं और बहुत सारी गलतफहमी होती है। ये सही जगह और सही समय नहीं है।"

    इसी तरह साल 2017 में अर्जुन कपूर ने एक इवेंट पर अपनी कबीर सिंह के बारे में बताया था कि कैसे प्रोड्यूसर्स के दिमाग में अर्जुन कपूर का नाम चल रहा था लेकिन डायरेक्टर संदीप वांगा शाहिद कपूर को चुन बैठे थे। अर्जुन ने कहा था, ''ये उस स्टेज तक नहीं पहुंचा था जहां मैं चुना जा सकता था या नहीं। जब अधिकार (प्रोड्यूसर) अश्विन (वरदे) और मुराद (खेतानी) द्वारा हासिल किए जा रहे थे, जिन्होंने मुबारकां बनाई, उन्होंने मुझे ध्यान में रखा था। डायरेक्टर संदीप वांगा शाहिद से मिले थे और उन्होंने पहले फिल्म देखी थी और उन्होंने फिल्म को एक साथ करने का फैसला किया।''

    अर्जुन कपूर वैसे हाल ही में फिल्म एक विलेन 2 में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी लीड रोल में थीं। हालांकि फिल्मों के अलावा अर्जुन कपूर अपनी लव लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। वो जब भी मलाइका अरोड़ा संग स्पॉट होते हैं, मीडिया में हेडलाइन्स बन जाती हैं।

    Tags