अरिजीत सिंह के मुरीद हो गए रणवीर सिंह, देखिए इसलिए जमकर कर रहे हैं तारीफ

    रणवीर सिंह ने क्यों कि अरिजीत सिंह की तारीफ, आईपीएल में सिंगर की परफोर्मेंस देखकर खुद को रोक नहीं पाए

    अरिजीत सिंह के मुरीद हो गए रणवीर सिंह, देखिए इसलिए जमकर कर रहे हैं तारीफ

    अरिजीत सिंह के बॉलीवुड में सबसे बिंदास एक्टर्स में से एक कहा जाता है और वो उनके हाव भाव से दिखता भी है। फिल्मों के अलावा एक्टर स्पोर्ट्स में भी दिलचप्सी रखते हैं। उन्होंने फुटबॉल का विश्वकप दीपिका पादुकोण को अपनी बाहों में भरकर देखा था। अब इंडिया में आईपीएल का उद्घाटन 31 मार्च को हुआ और रणवीर सिंह ने उसका भी तुत्फ उठाया है। लेकिन उनका दिल सिर्फ एक चीज पर आया और वो थी अरिजीत सिंह की आवाज।

    रणवीर ने खुद अरिजीत सिंह की ट्विटर पर तारीफ की है। दरअसल अरिजीत सिंह ने फिल्म 83 का लहरा दो गाना गाया था। तारीफ में रणवीर ने लिखा, ''ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत ने 'लहरा दो' गाना गाया है।'' इसके बाद उन्होंने आंखों में आंसू आ जाने वाली इमोशनल स्माइली पोस्ट की है। यानी जाहिर है कि रणवीर का ये गाना सुनकर दिल भर आया है। गाना है भी शानदार।

    बता दें कि ये रणवीर सिंह की फिल्म का गाना है। फिल्म 83 में रणवीर सिंह ने लीजेंड क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया था। इस फिल्म में ये मेन गाना था जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। रणवीर सिंह ने हूबाहू कपिल देव का हुलिया इसमें अपनाया था। जब पहला पोस्टर आया तो किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि रणवीर सिंह इस अवतार में हैं। एक्टर ने ना सिर्फ उनका हुलिया अपनाया बल्कि उनकी चाल ढाल और खेलने का तरीका भी बहुत अच्छे से कॉपी किया था।

    रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर पिछले साल दिसंबर में फिल्म सर्कस में नजर आए थे। रोहित शेट्टी ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। रणवीर सिंह ने अब करण जौहर की डायरेक्शन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल करेंगी। दोनों इससे पहले साथ में फिल्म गली बॉय में काम कर चुके हैं।

    Tags