अर्जुन रेड्डी से मिला कबीर सिंह, शाहिद कपूर ने देखते ही विजय देवरकोंडा की ले ली पप्पी

    शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा को साथ में देखकर इंटरनेट पर मचा बवाल, साथ में दिखे कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी

    अर्जुन रेड्डी से मिला कबीर सिंह, शाहिद कपूर ने देखते ही विजय देवरकोंडा की ले ली पप्पी

    अमजेन प्राइम वीडियो का इवेंट मंगलवार के दिन काफी खास रहा। यहां ना सिर्फ इनके 70 प्रोजेक्ट का ऐलना हुआ बल्कि यहां कई छोटे छोटे लेकिन मजेदार मोमेंट्स देखने को मिले। दरअसल प्राइम वीडियो की तरफ से ये ऐलान किया गया है कि शाहिद कपूर फिल्म अश्वत्थामा में नजर आएंगे। उनकी ये फिल्म थिएटर रिलीज के बाद प्राइम पर ही रिलीज होगी। 

    इसी तरह विजय देवरकोंडा भी फिल्म फैमिली स्टार में मृणाल ठाकुर के साथ दिखाई देंगे। उनकी ये फिल्म भी थिएटर के बाद प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इन दोनों ही फिल्मों के स्टार्स शाहिद कपूर और विजय देवरकोंडा दोनों ही इस इवेंट पर मौजूद था।

    यहां पर शाहिद कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें शाहिद कपूर आते हैं और विजय देवरकोंडा के कंधे पर सिर रखकर कहते हैं कि ना ही विजय ने अर्जुन रेड्डी की होती और ना ही कबीर सिंह आया होता। वो विजय को थैंक्यू बोलते हैं और उनको किस कर लेते हैं। वहीं विजय शर्माकर हंसते नजर आते हैं।

    बता दें कि पहले एनिमल डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी ने पहले साउथ में तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी बनाई थी जिसमें विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे लीड रोल मे थें। इसके बाद संदीप ने ही बॉलीवुड में अर्जुन रेड्डी का रीमेक कबीर सिंह बनाया। इस फिल्म को भी उतना ही प्यार मिला जितना अर्जुन रेड्डी को मिला था। फाइनली पहली बार अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह एक साथ पहली बार किसी इवेंट में नजर आए। इसलिए दोनों की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    दोनों एक्टर्स के वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर पिछली बार फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में दिखाई दिए थे। अब एक्टर देवा नाम की फिल्म में नजर आएंगे। हालांकि रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है। वहीं विजय देवरकोंडा की फिल्म फैमिली स्टार अगले महीने 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

    Tags