एनिमल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना साउथ स्टार विजय देवरकोंडा से करने वाली हैं सगाई? यहां जानिए

     रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरें तेजी फैल रही हैं, जानिए दोनों सगाई कब करेंगे?

    एनिमल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना साउथ स्टार विजय देवरकोंडा से करने वाली हैं सगाई? यहां जानिए

    एनिमल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अकसर ही दोनों को कई जगहों पर देखा गया है। भले ही दोनों एक साथ तस्वीरें ना डालें लेकिन दोनों अलग अलग तस्वीर भी पोस्ट करते हैं तो जगह की लोकेशन सेम ही होती है। रश्मिका को भी कई बार विजय के घर जाते देखा गया है। स्टार्स के बीच रिलेशनशिप की खबरें इंडस्ट्री में आम हैं। लेकिन फैंस इस बात को लेकर एक्साइटेड रहते हैं कि इनका रिश्ता और कितना आगे जाता है।

    फिलहाल तो रश्मिका और विजय प्यार मे हैं और वो इस रिश्ते को आगे लेकर जा रहे हैं। दरअसल न्यूज 18 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी खबर हैं कि दोनों सगाई करने वाले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि विजय और रश्मिका फरवरी के दूसरे हफ्ते यानी वैलेंटाइन के मौके पर सगाई करेंगे। हालांकि इस पर दोनों एक्टर्स ने कुछ नहीं कहा है। वैसे तो दोनों अपने रिलेशनशिप के बारे में भी बात नहीं करते हैं।

    अगर ये खबर सच साबित होती है तो फैंस के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी होगी। दोनों की ऑनस्क्रीन कैमेस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आई है। फिल्म गीता गोविंदम में विजय और रश्मिका लीड रोल मे थे। लोगों को ये फिल्म बहुत पसंद आई थी। इसके बाद दोनों की जोड़ी फिल्म डियर कॉमरेड में देखने को मिली थी।

    दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा फिलहाल आपको फिल्म फैमिली स्टार में नजर आएंगे। उनकी ये फिल्म संक्रांत के मौके पर रिलीज होने वाली है। वहीं रश्मिका की बात की जाए तो उनकी पिछली फिल्म एनिमल ब्लॉकबस्टर रही है। फिलहाल एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा 2 की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म का भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    Tags