आसिम रियाज ने शेयर की अपनी न्यूड फोटोज, यूजर बोले रणवीर सिंह से इंस्पायर्ड

    अब इस बीच बिग बॉस 13 के रनरअप आसिम रियाज ने भी अपना एक पुराना न्यूड फोटो शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है। लेकिन आसिम ने ये फोटोशूट रणवीर से बहुत पहले साल 2017 में करवाया था।

    आसिम रियाज ने शेयर की अपनी न्यूड फोटोज, यूजर बोले रणवीर सिंह से इंस्पायर्ड

    रणवीर सिंह इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट के लिए खबरों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें अपने फैंस और इंडस्ट्री के लोगों का समर्थन मिल रहा है। लेकिन कई शहरों उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन दर्ज किया गया। कुछेक जगह तो एक्टर के खिलाफ अश्लीलता फ़ैलाने के आरोप में FIR भी की गई। अब इस बीच बिग बॉस 13 के रनरअप आसिम रियाज ने भी अपना एक पुराना न्यूड फोटो शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है। लेकिन आसिम ने ये फोटोशूट रणवीर से बहुत पहले साल 2017 में करवाया था।

    आसिम ने कुछ समय में ये तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। हालांकि, उन्हें पैंट भी देखा जा सकता है। वहीं फैंस आसिम को रणवीर से इंस्पायर्ड बता रहे हैं। कुछ ने तो लिखा रणवीर ने सबको बिगाड़ दिया। वहीं कुछ ने हॉट बता रहे हैं। कुछ समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उनका फोटोशूट की तस्वीर शेयर करना रणवीर सिंह को समर्थन है? हालांकि एक्टर ने इस बारे में कुछ लिखा या कहा नहीं है।

    बता दें, आसिम रियाज कई सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। कुछेक फिल्मों में साइड रोल भी किया है। लेकिन बिग बॉस 13 से एक्टर को एक अलग पहचान मिली। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी दोस्ती भी मशहूर हुई और शो के अंत आते दुश्मनी भी। आसिम को विदेशी फैंस से जबरदस्त सपोर्ट मिला। अब एक्टर कई म्यूजिक वीडियो में नज़र आ चुके हैं। रैप सॉन्ग भी काफी मशहूर हुए। अब एक्टर को नए प्रोजेक्ट्स में देखने का इंतजार हो रहा है।

    Tags