अथिया शेट्टी और KL राहुल ने शादी के बाद मीडिया के सामने दिए पोज़, बॉलीवुड दुल्हन से अलग लगीं एक्ट्रेस

    शादी के बाद दोनों की पहली तस्वीरें... आप भी कहेंगे ये जोड़ी सलामत रहे

    अथिया शेट्टी और KL राहुल ने शादी के बाद मीडिया के सामने दिए पोज़, बॉलीवुड दुल्हन से अलग लगीं एक्ट्रेस

    सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने आज क्रिकेटर KL राहुल संग सात फेरे ले लिए हैं। दोनों की शादी की खबरें पहले से आ रही थीं। आज अथिया ने पिता के खंडाला वाले बंगले में परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी की।

    ओनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होनी शुरू हो गई है। एक्ट्रेस ने अपने दुल्हन वाले लुक को हल्के पीच रंग के लहंगे, चमकी ज्वेलरी के साथ पूरा किया। उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ था। उनका ये ब्राइडल लुक वायरल होने वाला है। दूसरी तरफ क्रिकेटर KL राहुल ने सफ़ेद शेरवानी के लुक को हरे रंग की कंठ माला से पूरा किया। देखिये तस्वीरें-

    अथिया और KL राहुल ने अपनी शादी के लिए किसी भारी सजावट या ग्रैंड आयोजन का सहारा नहीं लिया। दोनों ने सिंपल सजावट को चुना है। हाल में खंडाला के बंगले का एक वीडियो सामने आया था। उस वीडियो में सफ़ेद पर्दों से बने मंडप को देखा जा सकता था। साधारण तैयारियां की गई है। इस शादी में दोनों परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ खास दोस्तों को निमंत्रण भेजा गया था। शादी संपन्न होने के बाद कपल मीडिया के सामने पोज़ देने आये।

    अथिया और KL राहुल की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिये पार्टी में हुई थी। यहीं से दोनों के बीच की बातचीत प्यार में बदल गई। पहली बार 2019 में इनकी तस्वीरें साथ में आई थी। तभी से इनके अफेयर की खबर चर्चा में बनी हुई थी। दोनों के रिश्ते पर मुहर तब लगी जब अथिया को क्रिकेटर के साथ लंदन में हो रही क्रिकेट सीरीज में देखा गया। साथ ही KL राहुल को अथिया के भाई अहान के बॉलीवुड लॉन्च के मौके पर परिवार के साथ खड़े देखा गया था। अब ये जोड़ी शादी कर एक रिश्ते में बंध गये हैं।

    Tags