अपने दामाद केएल राहुल से ऐसे मिले थे सुनील शेट्टी, नहीं पता था आथिया कर रही थीं डेट

    जब सुनील शेट्टी अपने दामाद से मिले तो उन्हें पता भी नहीं था कि उनकी बेटी केएल राहुल को डेट कर रही है, छोटी बेटी ने खोली थी पोल

    अपने दामाद केएल राहुल से ऐसे मिले थे सुनील शेट्टी, नहीं पता था आथिया कर रही थीं डेट

    सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने बीती 23 जनवरी को शादी की है। दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्म हाउस में हुई है। सुनील शेट्टी लेकिन जब पहली बार अपने दामाद से मिले थे, तब उन्हें पता भी नहीं था कि आथिया उन्हें डेट कर रही हैं। दरअसल सुनील शेट्टी अपने एक नए शो को प्रोमोट करने के लिए कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे जहां उनके साथ द ग्रेट खली और महावीर फोगाट भी थे।

    कपिल ने अपने शो पर ही पूछा कि सुनील शेट्टी अपने दामाद से पहली बार कब और कैसे मिले। सुनील ने बताया कि उनकी मुलाकात 2019 में एयरपोर्ट पर हुई थी। उन्होंने कहा, ''मुझे राहुल से पहली बार एयरपोर्ट पर मिलने का सौभाग्य मिला। मैं यह जानकर रोमांचित था कि वो मेरे होमटाउन मैंगलोर से थे। मैं उनका बहुत बड़ा फैन था और ये देखकर खुश था कि वो अच्छा कर रहे हैं। जब मैंने घर आकर अथिया और माना को खबर दी, तो उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा; उन्होंने सिर्फ एक दूसरे को देखा। बाद में, माना मेरे पास आई और कहा कि अथिया और राहुल की बातचीत चल रही है।”

    सुनील इस बात से खुश भी थे कि उनकी बेटी ने कोई साउथ इंडियन लड़का पसंद किया है और इससे ज्यादा खुशी इस बात की भी थी कि राहुल वहीं बड़े हुई जहां सुनील शेट्टी का बर्थ प्लेस था। दोनों जगहें एक दूसरे के पास ही हैं। फिलहाल मैंगलोर के मुकली में केएल के पैरेंट्स रहते हैं। 

    केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने दुनिया से काफी समय तक अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा था और कभी इसे ऑफिशियल नहीं किया। अब देख लीजिए खुद सुनील शेट्टी को भी शुरुआत में नहीं पता था।

    सुनील शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर फिलहाल अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म हेरा फेरी 3 की शूटिंग में लग गए हैं।  

    Tags