भूमि पेडनेकर समेत 'थैंक यू फॉर कमिंग' की गर्ल गैंग पहुंचीं नई संसद, साड़ी पहन दिखाया जलवा

    भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल समेत ये सारी एक्ट्रेसेस पहुंची नई ससंद, केंद्रीय मंत्री के साथ किया विजिट

    भूमि पेडनेकर समेत 'थैंक यू फॉर कमिंग' की गर्ल गैंग पहुंचीं नई संसद, साड़ी पहन दिखाया जलवा

    नई दिल्ली में देश की नई संसद की शुरुआत हो चुकी है। बॉलीवुड की तरफ से कंगना रनौत और ईशा गुप्ता जैसी एक्ट्रेसेस नई ससंद पहुंचीं और उनकी फोटोज काफी वायरल हुई और अब नई ससंद में 'थैंक यू फॉर कमिंग' की स्टारकास्ट भी पहुंची है। इनमें भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह, शहनाज गिल और शिबानी बेदी हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन सभी को नई ससंद के दीदार कराए हैं। 

    'थैंक यू फॉर कमिंग' की स्टारकास्ट नई ससंद में काफी कलरफुल अंदाज में नजर आईं। सभी ने काफी प्यारी प्यारी साड़ी पहनी थी। भूमि और बाकी स्टारकास्ट ससंद में मौजूद और भी लोगों से बातें करती नजर आईं। 

    फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' की बात करें तो ये एक बोल्ड फिल्म होने वाली है जिसको रिया कपूर के पति करण बूलानी ने डायरेक्ट किया है। वो इस फिल्म फिल्म से डायरेक्शन में कदम रख रहे हैं। वहीं रिया कपूर और एकता कपूर इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में आपको भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह, शहनाज गिल और शिबानी बेदी के अलावा कुशा कपिला, करण कुंद्रा और अनिल कपूर भी अहम रोल में नजर आएंगे। 'थैंक यू फॉर कमिंग' का ट्रेलर और एक गाना 'हांजी' रिलीज हो चुका है और बाकी ये फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। 

    इस फिल्म को टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में पेश किया जा चुका है। फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए भूमि पेडनेकर ने बताया था, ''थैंक्यू फॉर कमिंग लड़कियों के जज्बे को बयां करने वाली फिल्म है, जो प्यार की तलाश में हैं और अपनी लाइफ से क्या चाहती हैं, इसका फैसला वो खुद करती हैं। इस फिल्म के जरिए हम लोगों को यह दिखाना चाहते हैं कि लड़कियों की अपनी खुद की लाइफ है और उनको अपनी जिंदगी में क्या करना हैं इसका फैसला सिर्फ और सिर्फ वह खुद करने का अधिकार रखती हैं।''

    Tags