सलमान खान की मां सलमा से गुफ्तगू करते दिखे बॉबी देओल, भाईजान ने भी लुटाया प्यार

    सलमान खान ने मां पर लुटाया प्यार तो बॉबी देओल भी भाईजान की मां से गुफ्तगू करते आए नजर

    सलमान खान की मां सलमा से गुफ्तगू करते दिखे बॉबी देओल, भाईजान ने भी लुटाया प्यार

    बॉलीवुड सितारे इन दिनों सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) के 10वें सीजन के लिए यूएई पहुंचे हैं। इनमें से एक भाईजान सलमान खान भी हैं। जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। भाईजान की बॉन्डिंग अपने परिवार वालों से काफी मजबूत है। वो अकसर ही अपने परिवार वालों पर खूब प्यार लुटाते नजर आते हैं। 

    इस बार वो कैमरे के सामने अपनी मां सलमा खान पर प्यार बरसाते दिखे। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्टर डेनिम जींस और नीली शर्ट में एंट्री लेते दिख रहे हैं। इसके बाद वो अपनी मां का माथा, गाल चूमते नजर आते हैं और मां भी अपने बेटे को चूमती नजर आईं। इसके बाद इसी वीडियो में सलमान खान अपने भांजे आहिल और भांजी आयत के साथ नजर आए। सलमान मामू अपने भांजे भांजी को बहुत प्यार करते हैं। उन्हें अकसर ही उनके साथ खेलते भी देखा गया है।

    बॉबी देओल की गुफ्तगू

    सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की ही एक और वीडियो में एनिमल एक्टर बॉबी देओल भी नजर आए हैं। वो सलमान खान की मां सलमा खान से गुफ्तगू कर रहे हैं। हमेशा की तरह बॉबी यहां भी अपने बड़ी दाढ़ी और लंबे बालों वाले लुक में पहुंचे। एक्टर को सलमान खान की मां के साथ बात करते देख फैंस काफी खुश हैं।

    सलमान खान की आने वाली फिल्में

    सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर पिछली बार कैटरीना कैफ संग फिल्म टाइगर 3 में नजर आए थे। दर्शकों ने ये फिल्म पसंद की थी। और अब इंतजार है कि एक्टर द बुल में कब नजर आएंगे। हालांकि मालदीव विवाद के चलते उनकी फिल्म की शूटिंग रुक गई थी। इसके अलावा सलमान खान करण जौहर संग भी एक फिल्म करेंगे जिसका अभी टाइटल तय नहीं है।

    Tags