सेल्फी वीडियो बनाने वाले फैन पर भड़के सलमान खान, धमकाते हुए बोले- बंद करो इसे

    एक्टर सलमान खान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने एक फैन को बुरी तरह से डांटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    सेल्फी वीडियो बनाने वाले फैन पर भड़के सलमान खान, धमकाते हुए बोले- बंद करो इसे

    बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान लोगों के बीच अपनी एक्टिंग के साथ-साथ दरिया दिली के लिए जाने जाते हैं। जितने सॉफ्ट उनका दिल और उतना ही तेज उनका गुस्सा है। सलमान खान को कितना और किस तरह से गुस्सा आता है इसके बारे में तो हम सभी जानते ही है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में सामने आया है, जिसमें एक्टर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा हुआ दिखाई दे रहा है। एक्टर सलमान खान एक शख्स पर अपना गुस्सा निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। 

    दरअसल एक यूजर जिसका नाम अनमोल बिहारी उसने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक फैन सलमान खान के साथ सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। उस दौरान सलमान खान का ध्यान उनकी तरफ नहीं होता है। जैसे ही एक्टर की नजर उन पर पड़ती है। तो वो गुस्सा हो जाते हैं और बोलते हैं आप फोन बंद करो, मैंने कहा ना फोन बंद करो। डिलीट करो इसे। सलमान खान वीडियो में गुस्सा करते हुए उस फैन पर नजर आते हैं। वो फैन इतना डर जाता है कि सॉरी बोलकर रिकॉर्डिंग बंद कर देता है। आप भी यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ सलमान खान का वीडियो।

    सलमान खान के वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स

    सलमान खान के इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अंबानी के घर पर बार-बार नचवा रहे हैं। इसीलिए वो चिढ़ा हुआ है। दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- फोटो भी लेना अब पाप हो गया है क्या। वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा- करवा ली अपनी बइज्जती। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन का हिस्सा बनते हुए दिखाई दिए थे। इस दौरान उन्होंने जकर परफॉर्मेंस दी। 

    Tags