दीपिका पादुकोण दिल की धड़कने तेज होने के बाद अस्पताल में हुई भर्ती, फैंस की बढ़ी चिंता

    एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर एक बड़ी जानकारी इस वक्त सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि तबीयत अचानक से खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    दीपिका पादुकोण दिल की धड़कने तेज होने के बाद अस्पताल में हुई भर्ती, फैंस की बढ़ी चिंता

    बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक आने वाली दीपिका पादुकोण को लेकर एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होने पड़ा था। हालांकि अभी ये भी कहा जा रहा है कि वह अब मुंबई वापस लौटे के लिए रवाना हो चुकी है। ऐसी खबरे सामने आ रही हैं कि तबीयत अचानक से खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। इस तरह की जानकारी भी सामने आ रही है कि दिल की धड़कने बढ़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होने पड़ा था। 

    सूत्रों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण की टीम की तरह से कोई जानकारी फिलहाल हासिल नहीं हो पाई है। दरअसल फिल्म प्रोजेक्ट के की जहां शूटिंग हो रही थी वहां पर एक्ट्रेस को अचानक से घबराहट महसूस होने लगी, जिसके बाद ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करने के लिए ले जाया गया। बाद में वो शूटिंग पर वापस भी लौट आईं। फिलहाल इन सभी चीजों को लेकर दीपिका की टीम से किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है। 

    दीपिका पादुकोण हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने को लेकर सुर्खियों में थी। एक्टर इस फेस्टिवल में बतौर ज्यूरी मेंबर शामिल होती हुई नजर आई। दुनिया भर में उनके फैशन सेंस की जमकर तारीफ हुई थी। फ्रांस में जो कान्स फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया गया था। वो भारत के लिए काफी खास रहा था। क्योंकि देश को कंट्री ऑफ ऑनर का दर्जा मिला था। वैसे दीपिका पादुकोण के फैंस को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि फिलहाल को ठीक है। उन्होंने एक बार फिर से शूटिंग शुरू कर दी है। दीपिका पादुकोण को लेकर ऐसी खबर सामने आई है कि वो फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आ सकती हैं। वो फिल्म में एक शानदार कैमियो रोल निभाती हुई नजर आ सकती है। इतना ही नहीं कैमियो का कनेक्शन ब्रह्मास्त्र 2 से बताया जा रहा है।

    Tags