Animal Teaser Reaction: रणबीर कपूर को खून से लतपत देख हैरान हुए यूज़र्स, बताया सबसे बड़ा हीरो

    फिल्म के मेकर्स ने आज फिल्म एनिमल का टीजर रिलीज कर दिया है जो काफी ज्यादा धमाकेदार है। फिल्म में रणबीर कपूर काफी एग्रेसिव रूप में नजर आए। इस फिल्म में रणवीर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे।

    Animal Teaser Reaction: रणबीर कपूर को खून से लतपत देख हैरान हुए यूज़र्स, बताया सबसे बड़ा हीरो

    संदीप रेड्डी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर स्टार फिल्म 'एनिमल' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। माना जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र के जैसे यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ेगी। वहीं फिल्म के मेकर्स ने आज फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है जो काफी ज्यादा धमाकेदार है। फिल्म में रणबीर कपूर काफी एग्रेसिव रूप में नजर आए। इस फिल्म में रणवीर के साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। जहां अनिल उनके पिता तो रश्मिका उनकी गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाएंगी वहीं बॉबी देओल विलेन के रोल में नजर आ रहें हैं।

    वहीं इस फिल्म को लेकर ट्विटर पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिले। कुछ लोग इस फिल्म को अच्छा तो कुछ लोग इसे क्रिटिसाइज कर रहे हैं। एक यूजर ने तो इस फिल्म का टीजर देखने के बाद रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का भी टैग दे डाला। वहीं एक यूजर ने फिल्म के डायरेक्टर की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने कहा था और उन्होंने कर दिखाया। एक दूसरे यूज़र ने लिखा कि एनिमल का टीजर फैंटास्टिक है संदीप और रणबीर की जोड़ी मिलकर हंगामा करती है। वहीं एक यूजर ने इसकी कंपैरिजन फिल्म टाइगर से कर दी। तो किसी ने इसके सीन की अर्जुन रेड्डी से तुलना की।

     रणबीर कपूर को 'ब्रह्मास्त्र' के बाद दूसरी बार इस तरह के एग्रेसिव लुक में देखा जा रहा है। ब्रह्मास्त्र में वह अपनी पत्नी आलिया के साथ नजर आए थे। जिसमें उनकी एक्टिंग और आलिया के साथ उनकी केमिस्ट्री को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। वही फैंस इस फिल्म में रणबीर और रश्मिका की जोड़ी को भी खूब पसंद कर रहे हैं। रणबीर इस फिल्म से पहले फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। आपको बता दें कि रश्मिका ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुड बाय से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और नीना गुप्ता भी नजर आई थी।

    Tags