करण जौहर ने कंफर्म कर दी रणबीर कपूर और कोंकणा सेन की वेक अप सिड 2?

    करण जौहर ने रणबीर कपूर की ये वीडियो शेयर करके सोशल मीडिया पर मचाई खलबली

    करण जौहर ने कंफर्म कर दी रणबीर कपूर और कोंकणा सेन की वेक अप सिड 2?

    हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा एक साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक शूटिंग सेट पर हैं। इससे फैंस के बीच ये अटकलें लगनी लगी कि रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा वेकअप सिड 2 में नजर आएंगे। अभी ये सिलसिला चल ही रहा था कि करण जौहर ने भी रणबीर कपूर की एक वीडियो शेयर कर दी जिसमें कोंकणा उन्हें आवाज दे रही हैं। 

    इस वीडियो के कमेंट्स में इस सवाल की बाढ़ आ गई कि क्या वाकई में करण जौहर वेकअप सिड का सीक्वल बना रहे हैं। करण जौहर ने खुद अपने कैप्शन में भी लिखा है, ''क्या सच में ऐसा हो रहा है? मैं बस इतना जानता हूं कि कुछ रोमांचक चल रहा है और इससे बेहतर खबर मुझे नहीं मिल सकती थी।''

    अब तो करण जौहर ने भी चीजें कंफ्यूजन में छोड़ दी हैं। हालांकि ये कोई ए़ड प्रोजेक्ट भी हो सकता है क्योंकि करण जौहर ने हैशटैग में लास्ट में एक एड का हैशटैग लगाया है। 

    फिलहाल तो रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म ने थिएटर्स पर कमाल कर दिया है और साल की बेस्ट फिल्मों में से एक रही है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम रोल मे हैं। एनिमल 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अभी भी ये सिनेमाघरों में जारी है। 

    अब रणबीर के बारे में खबर है कि वो दंगल डायरेक्टर की फिल्म रामायण की शूटिंग शुरू करेंगे। इसमें वो राम का रोल करने वाले हैं। फिलहाल तो एक्टर अपनी बेटी राहा के साथ घर पर टाइम बिता रहे हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी बेटी को दुनिया के सामने दिखाया है। 

    Tags